Muzaffarnagar news barber shop brawl: मुजफ्फरनगर में तितावी थाने के बघरा इलाका स्थित एक दुकान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाल कटवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...
ICICI Bank Officer Murder Case: लखनऊ में दिव्या मिश्रा हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि मानस दिव्या पर गेट के पास ही बट से हमला कर रहा है. उसके बाद दिव्या पीछे की तरफ भागती है. मानस भी उसके पीछे भागता है. तभी बैंक के कर्मचारी बाहर की तरफ भागते दिखते है, लेकिन इतने में मानस दिव्या की हत्या कर के फरार हो जाता है.
लिफ्ट से बाहर निकलते समय अचानक उसके चल पड़ने से एक महिला गंभीर हादसे का शिकार हो गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. हादसे का खौफनाक मंजर CCTV कैमरे में कैद हुआ.
वाराणसी अपनी मस्ती और अलबेले मिजाज के लिए जाना जाता है, लेकिन मंडुआडीह इलाके के एक ऑटोमोबाइल शोरूम में जो हुआ, उसने 'बनारसी मस्ती' की परिभाषा ही बदल दी! यहां चोरी की नीयत से घुसा एक शातिर चोर इतना बेखौफ और 'नवाबी' निकला कि चोरी करने से पहले उसने पूरे साढ़े चार घंटे तक शोरूम में ऐसा गदर काटा, जिसे देखकर अब पुलिस भी सिर सहला रही है.
Ateeq Ahmed's Son Aban Car Accident CCTV: अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के एक्सीडेंट का भयानक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे कार बेकाबू होकर पलटी खाते हुए हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में अबान और उसके एक दोस्त की मौत हो चुकी है. जबकि, तीन लोगों का इलाज जारी है.
Ateeq Ahmed's Son Aban Car Accident Video: झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. अब उस एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है. इसमें अबान की क्रेटा कार आगे चल रही है. वो एक पिकअप को ओवरटेक करती है. फिर कार का संतुलन बिगड़ता है. फिर तेज रफ्तार कार सड़क के नीचे उतर जाती है और वह हादसे का शिकार हो जाती है. आप भी ये वीडियो देखिए...
Jhansi Road Accident/ अब्दुल सत्तार: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित नंदनपुरा रोड पर एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है, यहां तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर घूम रही गाय से टकरा गई. टक्कर जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवक 30 फीट से ज्यादा दूर उछलकर सड़क कर गिरे, जबकि गाय भी हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरी. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी ये वीडियो देखिए...
Mahoba Theft News/ राजेंद्र तिवारी: महोबा में एक पाइप सैनिटरी एंड हार्डवेयर की दुकान से बेखौफ चोर ने लगातार दो रातों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर गुल्लक से कैश चुराते और फिर आराम से नोट गिनते हुए कैद हुआ है. हालांकि, व्यापारी ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन पुलिस द्वारा बरामद चिल्ड्रेन बैंक के नकली नोट निकले. अब इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई और असली रकम की बरामदगी को लेकर व्यापारियों में गहरा आक्रोश है. आप भी ये वीडियो देखिए...
Prayagraj Car Accident Video/ मो. गुफरान: प्रयागराज के झूंसी इलाके में दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है. यहां कार ने सर्विस रोड पर खेल रहे बच्चे को रौंद दिया. जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है. मासूम को कुचलने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. कार चालक मासूम को कुचलते हुए मौके से निकल गया. झूंसी पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है. आप भी देखिए ये वीडियो...
Lakhimpur Kheri Accident/ दिलीप मिश्रा: लखीमपुर खीरी के खीरी थाना इलाके में सीतापुर लखीमपुर मार्ग पर चिमनी का गांव के पास स्थित नहर में अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. घटना के बाद पास में मौजूद घर में अफरा तफरी मच गई. पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा होता है. घर के बाहर लोग खड़े होते हैं. इसी बीच बाई तरफ से तेज रफ्तार कार आती है और पुलिया की रेलिंग क्रॉस करते हुए नहर में गिर जाती है. नहर से पानी उछल कर घर के कैंपस तक पहुंचता है. लोग इधर उधर भागते नजर आते है.
Kanpur News/ प्रवीण पांडे: कानपुर के बर्रा में बेटी से छेड़खानी करने पर एक पिता ने शोहदे के अधिवक्ता पिता के सरेआम तमंचा अड़ा दिया. पूरी घटना एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. युवती के पिता ने तमंचा लगाकर कहा कि अगली बार इसकी खोपड़ी में छेद कर दूंगा. इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी को तमंचा थमाते हुए कहा कि अब कुछ करें तो मार देना. सीसीटीवी वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की है. वीडियो देखिए...
Etawah Bike Accident Video/ अन्नू चौरसिया: इटावा में दो बाईकों का लाइव एक्सीडेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. यहां एक बाइक सवार को पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मारी. इस हादसे में बाइक सवार घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है. यह पूरा हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. आप भी ये वीडियो देखिए...
Ghaziabad Accident Video: गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-2 स्थित 2nd RM Block सोसाइटी के सामने बने कथित अवैध स्पीड ब्रेकर ने एक युवक की जान ले ली. पीड़ित परिवार ने नगर निगम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार, भोपुरा निवासी 34 वर्षीय राहुल पुत्र सुखपाल की 6 जून 2026 की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. आप भी ये वीडियो देखिए...
Kanpur Video: कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेत्री ऋचा शुक्ला के घर शातिर चोर घुसा. चोर घर में घुसकर दो लाख रुपए कैश, एक आईफोन और एक एंड्रॉयड मोबाइल लेकर भाग गया. चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. CCTV में दिख रहा कि चोर गेट फांदकर अंदर घुसता है. बेडरूम में महिला मोबाइल चार्ज में लगाकर सो रही. फिर धीरे से मोबाइल निकालकर भाग जाता है. घटना कल्याणपुर थाना स्थित कैलाश विहार आवास विकास-एक की है. चोरी के बाद परिवार में दहशत का माहौल है. आप भी ये वीडियो देखिए...
Chitrakoot Road Accident/ओंकार सिंह: चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. लालापुर नदी पुल पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक अचानक फिल्मी अंदाज में पलट गया. हादसे के दौरान सामने से आ रही कार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई. ट्रक के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया. आप भी ये वीडियो देखिए...
Greater Noida Accident Video: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर लगने के बाद गाड़ी ने कुर्सी पर बैठे लोगों को टक्कर मार दी. जिससे दो लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो गाड़ियों की टकराने और लोगों को टक्कर मारने के बाद एक अन्य गाड़ी से भी टकरा गई. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. आप भी देखिए ये वीडियो...
राजू राज/गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में हिंदू युवक सूर्या चौहान की 28 मई (बकरीद) की शाम कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. सूर्या अपने दोस्तों के साथ क्षेत्र में घूम रहा था, इसी दौरान उसके ऊपर चाकू से हमला किया गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां पर माहौल बहुत खराब है. लोगों के बीच में डर हुए हैं. लोग मकान बेचने को तैयार है. हत्या से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाी की मांग कर रहा है.
Jhansi Accident Video: झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के आरटीओ ऑफिस के पास से एक दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. यहां बेकाबू स्कॉर्पियों गाड़ी ने पैदल चल रहे एक युवक को कुचल दिया. युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना का लाइव वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक पैदल चल रहा है. गाड़ी लहराते हुए आती है और सीधे युवक की तरफ दौड़ने लगती है. युवक बचने के लिए दीवार से सटकर खड़ा हो जाता है. फिर भी गाड़ी चालक उसे रौंद देता है और बैक करके गाड़ी सवार 3-4 लोग उतरकर भाग जाते हैं. परिजनों का आरोप है कि नाबालिग लड़का गाड़ी चला रहा था. युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया है.
Kanpur Accident Video: कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रईसजादों की लापरवाही देखने को मिली है, जहां सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे एक बुजुर्ग को फॉर्च्यूनर कार ने रौंद दिया. हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस पूरे मामली की जांच पुलिस कर रही है. वीडियो देखिए...
Lalitpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 पर खिरकापुरा तिराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया. जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक लापरवाही से बाइक चला रहे युवकों को कुचल देता है और मौके से फरार हो जाता है. आप भी ये वीडियो देखिए...
Jaunpur Truck Accident Video: जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित सेंट पैट्रिक स्कूल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मौके पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए. पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी ये वीडियो देखिए...
Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां मकान खाली कराने के लिए पड़ोसी ने जादू-टोना का सहारा लिया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पड़ोसी जादू-टोना करता नजर आया. जानिए क्या है ये पूरा मामला?