CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं. विभागवार समीक्षा बैठक के जरिए न सिर्फ विभागों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ले रहे हैं, बल्कि पहली वित्तीय तिमाही का अपडेट भी ले रहे हैं.
Jharkhand News: IBM के सीनियर एडवाइजर तल्लीन कुमार ने खनन, स्वास्थ्य, बैंकिंग और साइबर सुरक्षा क्षेत्रों के लिए एआई आधारित समाधान प्रस्तुत किए. कंपनी ने बुद्धिमान डेटा एनालिटिक्स, खनन निगरानी, सुरक्षित डेटा साझाकरण और राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एआई समाधान विकसित करने के लिए नि:शुल्क प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC) का प्रस्ताव दिया.
National Stakeholders Consultation: झारखंड एआई पॉलिसी, झारखंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी, झारखंड टूरिज्म पॉलिसी, झारखंड टेक्सटाइल पॉलिसी, जियाडा रेगुलेशंस और पीपीपी पॉलिसी के कॉन्सेप्ट पेपर हितधारकों के समक्ष प्रस्तुत किए गए.
Jharkhand Digital Roadmap: राष्ट्रीय स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के दौरान पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर रांची आईटी पार्क को निवेश प्रस्ताव के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा. लगभग 100.97 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाला यह आईटी पार्क राजधानी रांची के कोर कैपिटल एरिया में स्थित है.
Tamil Nadu Gas Leak: झारखंड सरकार पीड़ित परिवारों के साथ इस दुःख की घड़ी में मजबूती से खड़ी है. राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष की ओर से नियोक्ता (Employer) और संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है, ताकि मृतका के परिजनों को नियमानुसार देय उचित मुआवजा और अन्य सभी वैधानिक लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जा सकें.
सीएम हेमंत सोरेन ने 1042 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान कार्यक्रम में वित्त मंत्री और मुख्य सचिव भी मौजूद रहे. इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी अपने पैरों पर कैसे खड़ी होगी, आप सभी को तय करना है.
CM Hemant Soren Video: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों, मनमोहक झरनों और हरियाली से भरपूर वादियों की खूबसूरती को दिखाया. वीडियो के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि झारखंड केवल खनिज संपदा ही नहीं, बल्कि अपनी अद्भुत प्राकृतिक विरासत और मनमोहक पर्यटन स्थलों के लिए भी देशभर में एक अलग पहचान रखता है.
Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरन ने कहा कि जो स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं, फूड सेफ्टी स्पेशलिट, हॉस्पिटल मैनेजर और फाइनेंस मैनेजर सभी को अपना-अपना काम पता है. सभी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति हुई है. हॉस्पिटल का सफल संचालन और आम लोगों को दिक्कत न हो इसको देख कर नियुक्ति हुई है.
CM Hemant Soren Video: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर में पूरे परिवार के साथ दर्शन किया और पूजा-अर्चना की. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आरती लेते हुए नजर आए. उन्होंने राज्य की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति और सद्भाव की भी कामना की. पूजा करने के दौरान वहां मौजूद पंडित के द्वारा उनके कलाई पर रक्षा सूत्र भी बांधा गया. वहीं, आसपास के लोग अपने मुख्यमंत्री को देखने के लिए भीड़ जमाकर खड़े थे, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आए दिन अपने परिवार के साथ मंदिरों में पूजा करते देखा जाता है. तमाड़ स्थित यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है.
NITI Aayog meeting: केंद्र और झारखंड सरकार के बीच में बकाये के भुगतान के लिए लंबे समय से आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चला आ रहा है. बीजेपी सवाल उठाती है कि जो पैसा मिलता है, हेमंत सोरेन की सरकार वहीं खर्च नहीं कर पाती और पैसे का रोना रोती है. दूसरी ओर, सत्तारूढ़ गठबंधन इसे झारखंड का हक बताता है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समीक्षा बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 6 से 8 महीने के भीतर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी विद्यालय सिंगल टीचर के भरोसे न चले. राज्य के प्रत्येक पंचायतों में अच्छे स्कूल होंगे, तभी बच्चे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य उज्ज्वल करेंगे.
CM Hemant Soren Village Nemra Video: रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के ऊपर बरगा पंचायत के नेमरा गाव से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव मे मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान के साथ ठनका गिरने से 26 पशुओं की मौत की मौत हो गयी. वज्रपात इतना शक्तिशाली था कि कुछ ही सेकंड में 26 बेजुबान जानवर तड़पते हुए जमीन पर गिर पड़े. मृत पशुओं में 7 गाय और 19 बैल शामिल हैं. रिपोर्ट: Rishav Rai
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए 5 लाख रुपये और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इशांक ने 30 अप्रैल 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच 29 किलोमीटर लंबे पाल्क स्ट्रेट को मात्र 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार किया और विश्व रिकॉर्ड बनाया.
CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि नशीले पदार्थों के आदान-प्रदान के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नशीले पदार्थ के कारोबार से जुड़े अपराधियों के खिलाफ मुहिम चला कर उनके सप्लाई चेन पर अविलंब रोक लगाएं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों के लिए मुआवजा राशि 1 लाख से बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दी गई है. साथ ही, मुआवजे की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए इसे उपायुक्त के सत्यापन से जोड़ने का फैसला लिया गया है. सरकार ने आपदा मित्रों के लिए भत्ता और गोताखोरों की टीम में महिलाओं को शामिल करने का भी निर्देश दिया है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के प्रोजेक्ट भवन में 375 नवनियुक्त सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए कुपोषण मुक्त समाज बनाना उनकी प्राथमिकता है.
PM Modi: तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में 'झालमुड़ी ब्रेक' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. TMC ने आरोप लगाया कि मोदी के वहां ज्यादा देर रुकने के फैसले की वजह से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ममता बनर्जी के लिए तय चुनावी प्रचार पूरा किए बिना ही रांची लौटना पड़ा.
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बात ये भी आ रही है कि देश में सांसदों की संख्या बढ़ेगी, देश में जो लोकसभा है उसमें सीटें 850 होगी. महिला आरक्षण बिल और परिसीमन यानी लोकसभा की सीट के बढ़ोतरी का विषय दोनों अलग-अलग है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला आरक्षण बिल को लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने से जोड़ने का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देना एक नीतिगत फैसला है और इसे परिसीमन के साथ मिलाकर पेश नहीं करना चाहिए. साथ ही, उन्होंने झारखंड में ट्रेजरी से हो रही अवैध निकासी की जांच और दोषियों को सजा देने की बात कही.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच एमओयू संपन्न हुआ. इसके तहत राज्य के सरकारी कर्मचारियों और एनएचएम कर्मियों को विशेष वेतन खाता पैकेज और एचआरआईएस सुविधा दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने इसे कर्मियों के मनोबल के लिए जरूरी बताया.
CM Hemant Soren: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन असम विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार कर रहे हैं. इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि असम का यह चुनाव अलग होगा. इस चुनाव में लाखों की संख्या में शोषित, वंचित और आदिवासी समाज एकजुट होकर अपने हक-अधिकार के लिए वोट करेगा, तीर-धनुष को चुनेगा. वर्षों के संघर्ष का प्रतिकार होकर रहेगा.
CM Hemant Soren: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड इको टूरिज्म अथॉरिटी (JETA) के शासी निकाय की चौथी बैठक हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक रूप से समृद्ध राज्य है. यहां इको-टूरिज्म की व्यापक संभावनाएं हैं.