Guna News: गुना जिले में 28 साल के एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. अपनी जान देने से पहले उसने अपनी पत्नी को एक वीडियो और मैसेज भेजे, जिसमें उसने अपनी सास, साले और साले की पत्नी को उकसाने और उसे मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया.
Guna News-गुना में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद में एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. इस कारण उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Guna Murder Case: गुना में एक पिता ने मकान के हिस्से और किराये के विवाद में अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी ने अपने भाइयों और माता-पिता को झूठे केस में फंसाने के लिए यह साजिश रची थी, जिसे पुलिस ने वैज्ञानिक जांच से नाकाम कर दिया.
Guna News-गुना के म्याना में एक बंद मकान से दो दिन के अंदर मकान मालिक बुजुर्ग समेत तीन सड़े-गले शव मिलने से हड़कंप मच गया. घर के अलग-अलग कमरों में बार से ताला बंद होने और लाशें पूरी तरह गल गईं. पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से तीनों की मौत कीगुत्थी सुलझाने में जुटी है.
Guna News-गुना में एक महिला आरक्षक ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आरक्षक का शव पंखे पर लटका हुआ हुआ मिला. मृतिका दो दिनों की छुट्टा पर अपने घर अशोकनगर गई हुई थी और सोमवार शाम ही ड्यूटी पर वापस लौटी थी.
Guna News: गुना के बूढ़े बालाजी और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई से 10 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए. बच्चों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रशासन ने पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं.
Guna News-गुना में ससुराल में मारपीट और प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक अपनी पत्नी को वापस लेने गया ससुराल गया था, जहां हुए विवाद के बाद उसने जहर खा लिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
Guna News: गुना शहर में लूट की बड़ी घटना सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग महिला से बदमाश लाखों रुपए की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है.
MP Crime News: मध्य प्रदेश के गुना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मामूली विवाद के चलते सागोरिया गांव में एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Guna Farmer News: मध्य प्रदेश के गुना जिले की अनाज मंडी में किसानों के बीच अलग ही नजारा देखने को मिला. जहां किसान अपने ट्रैक्टरों से जानलेवा स्टंट करते नजर आए. वहीं पास में मौजूद भीड़ इसे देखकर जमकर तालियां बजाती हुई दिखी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Guna News-गुना में जनगणना का काम शुरू हो गया है और इसके लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें नगरपालिका कर्मचारियों को भी लगाया गया है. इसी बीच जारी की गई लिस्ट में एक कर्मचारी का नाम गर्लफ्रेंड पंत लिखा हुआ है. इस सूची के जारी होते ही गर्लफ्रेंड पंत नाम को लेकर मामला चर्चा में आ गया है.
Guna News-गुना में निजी स्कूल में प्रार्थना के दौरान मधुमक्खियों ने छात्रों पर हमला कर दिया. इस हमले में 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्कूल परिसर में करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
Guna News-गुना में बंद घर में बुजुर्ग दंपत्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला तो पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई मिली. शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है.
Guna News-गुना में 20 वर्षीय जिंदा युवक को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. युवक को मृत घोषित करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम होने से ठीक पहले युवक को होश आ गया और वहां से नग्न अवस्था में ही बाहर भाग निकला. इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और डॉक्टरों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
Guna News-गुना में गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिलने पर युवक खाली सिलेंडर लेकर जनसुनवाई में पहुंच गया. युवक ने आठ दिन पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग की थी, लेकिन युवक को एजेंसी वाले सिलेंडर नहीं दे रहे थे. मंगलवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने एजेंसी से बात कर युवक को सिलेंडर दिलवाया.
Guna District Drunk Doctor: गुना जिला अस्पताल से बड़ा मामला सामने आया है. यहां रात में इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर शराब के नशे में था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया.
Guna Police Attack News: गुना में नेशनल हाईवे-46 पर पुलिस के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है. जहां पर उपद्रवियों ने कॉन्सटेबल को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं हाईवे पर लाठी डंडों से दौड़ा दौड़ाकर पीटा है.
Guna Family News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के रहने वाले एक परिवार से राजस्थान में बंधक बनाकर मजदूरी करवाई जा रही थी. बताया जा रहा है कि परिवार ने सिर्फ 45 हजार रुपए का कर्ज लिया था, उसी को चुकाने के लिए मजबूर किया गया है. इतना ही नहीं कहीं पर आने-जाने की भी आजादी भी नहीं दी जा रही थी.
Guna News-गुना का कुख्यात बदमाश रामवरी सिंह कुशवाह उर्फ दाऊ को अब चाचौड़ा जेल से हटाकर सेंट्रल जेल रीवा में शिफ्ट कर दिया गया है. बदमाश रामवीर जेल के अंदर से ही गैंग चलाने और गवाहों को धमकाने के पुख्ता इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है. रामवीर कुशवाह पुलिस विभाग में एसआई रह चुका है, इसी वजह से आपराधिक कृत्यों की वजह से बर्खास्त कर दिया गया है.
Guna News-गुना में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. महिला के आत्महत्या के मामलेमें मृतका के पति ने सीधे तौर पर जेठ और देवर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पति का आरोप है कि दोनों 10 से 20 लोगों को अक्सर बुलाकर दारू और मुर्गा पार्टियां करते थे, जिसके लिए पत्नी पर रोटियां बनाने का दबाव बनाते थे. इसी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली.
Guna News-गुना में बागेरी खाद वितरण केंद्र पर खाद लेने पहुंची महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. महिला दो दिनों से खाद के लिए लाइन में लगी हुई थी, अचानक तबीयत बिगड़ गई. परिजन तुरंत महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की टीम मौके पर पहुंची.
Guna News: गुना जिले में पुलिस ने अवैध शराब जब्त की है. बताया जा रहा है कि उकावद चौकी क्षेत्र में एक कार पुल से लटकी हुई थी, जहां पुलिस ने सर्चिंग की तो कार से 27 पेटी अवैध शराब जब्त हुई है.