MP News: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में 6 महीने बाद श्रम विभाग ने लेबर कोर्ट में मुआवजे को लेकर केस दायर किया है. इसकी जानकारी श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दी है. साथ ही उन्होंने आंकड़ों के बारे में भी बताया.
Harda News: हरदा जिला पंचायत में हुई जन सुनवाई में ब्लास्ट पीड़ितों ने जमकर हंगामा कर दिया. उन्होंने बताया कि प्रशासन के द्वारा उन्हें जो राशि दी गई है उसमें मकान बनकर तैयार नहीं हो सकता है. प्रशासन के द्वारा अभी तक सिर्फ एक लाख रुपये आर्थिक राशि प्रदान की गई है. लोगों ने दो-दो मंजिला मकान बनाकर तैयार किया था लेकिन सरकार उन्हें मामूली मुआवजा दे रही है. बता दें हरदा के बैरागढ़ में 6 फरवरी को पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट हो गया था. इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी. कई मकान गिर गए थे.
Harda blast Case: हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है. प्रदेश के सभी जिलों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वहीं इस बीच हरदा में एक बार फिर सुतली बम का जखीरा मिला है. रेलवे ट्रैक के पास 75 बोरियों में हजारों सुतली बम मिले हैं. इतने बमों की बोरियां मिलने से हड़कंप मच गया है. देखिए VIDEO
मोहन यादव ने घटना की भयावहता का जिक्र करते हुए कहा कि जिस समय कैबिनेट की बैठक चल रही थी, उसी दौरान विस्फोट की जानकारी मिली. हमने बैठक को रोककर एक टीम बनाई और मंत्री उदय प्रताप सिंह को रवाना किया
CM Mohan Yadav: हरदा की घटना को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा 'हरदा हादसे पर बीते दो दिनों में राज्य सरकार ने गंभीर कदम उठाए हैं. हादसे में कई गुना ज्यादा नुकसान हो सकता था, लेकिन सरकार की सजगता के कारण इस पर नियंत्रण पाया गया. तत्काल सभी प्रकार के प्रबंधन किए गए, घायलों को बिना देरी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए, हादसे में जिनका निधन हुआ, उनके परिजनों के साथ सरकार खड़ी है. उन्हें आर्थिक सहायता देने के साथ ही हर संभव मदद भी की जा रही है.'
Harda Blast Case: कांग्रेस लीडर व विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि यह गैरकानूनी पटाखा फैक्ट्री सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं और प्रशासनिक अफसरों के संरक्षण में चल रही थी. इसलिए जरूरी है कि इस पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराई जाए.
Harda Blast Case In MP Vidhan Sabha: मध्य प्रदेश के हरदा में हुए विस्फोट का मामला गरमाया है. ये मुद्दा विधानसभा की कार्रवाई के दूसरे दिन सदन में छाया रहा. इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव केसाथ ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ ही पूर्व सीएम कमलनाथ का बयान भी सामने आया है.
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरदा ब्लास्ट मामले में को लेकर विधानसभा में अहम जानकारी दी, इस दौरान उन्होंने बताया कि घटना को लेकर उन्हें बड़ी आशंका हुई थी, इसलिए उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी केंद्र सरकार को भेज दी थी.
Kamalnath met CM Mohan: मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है.
Harda Blast Updates: हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद लगातार एक्शन लिए जा रहे हैं. SP और कलेक्टर को हटाए जाने के बाद अब प्रशासन ने जिले की 12 फैक्ट्रियों को सील कर दिया है.
Harda News: हरदा की पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की घटना के बाद पुलिस लगातार सक्रिए हैं. नर्मदापुरम संभाग के IG इरशाद वली ने बताया 'क्षति निवारण का काम लगभग पूर्ण हो चुका है. लापता लोगों की निगरानी की जा रही है. हेल्पलाइन नंबर सक्रिय है. अब तक 2 ही लापता लोगों की शिकायत दर्ज की गई है. मामले पर पूरी नजर रखी जा रही है.'
Big Action On Harda Blast Case: मध्य प्रदेश के हरदा में हुए ब्लास्ट के बाद SP और कलेक्टर को हटा दिया गया है. ये एक्शन मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे के कुछ घंटों बाद हुआ है.
Harda firecracker factory blast: हरदा में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद जिले में बवाल मच गया है. इसी बीच भाजपा नेता कमल पटेल ने कांग्रेस विधायक आरके दोगने पर बड़ा आरोप लगाया है. कमल पटेल ने कहा कि आरोपी का दोगने के साथ फोटो है.
Harda Firecracker Factory Blast: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरदा पहुंचे. मुख्यमंत्री ने हरदा जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की. सीएम ने कहा कि इस मामले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरी मदद का दिया आश्वासन.
Harda Firecracker Factory Explosion:हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की बचाव टीमों से मुलाकात की और बचाव कार्य का जायजा लिया. इससे पहले भी उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना था.
Harda Firecracker Factory Blast: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरदा पहुंचे. मुख्यमंत्री हरदा जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे. अस्पताल के बाद मुख्यमंत्री सीधे घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली. हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हरदा में अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करेंगे. मुख्यमंत्री अधिकारियों से हादसे की पूरी रिपोर्ट लेंगे.
Harda Factory Blast: मंगवार को हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद से सरकार और प्रशासन अलर्ट है. आज झाबुआ की बाजार में पताखे जब्त किए गए हैं. वहीं शाजापुर के गोदाम का निरीक्षण किया गया है.
Harda Blast: हरदा की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद भारी नुकसान हुआ है. आग पर काबू पाने के बाद फैक्ट्री की ग्राउंड रिपोर्ट में बड़ी जानकारी सामने आई है. Zee mpcg की ग्राउंड रिपोर्ट में पाया गया कि जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ था, उसी की दूसरी फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में खुले में बारूद रखा हुआ है, जहां हजारों सुतली बम खुले में रखकर सुखाए जा रहे हैं. खास बात यह है कि इस दौरान सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है, ऐसे में इतने बड़े हादसे के बाद इतनी बड़ी लापरवाही और बड़ी साबित हो सकती है.'
Congress on Harda Blast: मध्य प्रदेश के हरदा में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हुआ. जिसे लेकर अब कांग्रेस ने SIT जांच की मांग की है. कांग्रेस ने कहा है हादसा प्रशासन की लापरवाही है. वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार मौत के आंकड़े को छिपा रही है. रेस्क्यू टीम में तजुर्बेकार शामिल नहीं हैं. इसके साथ आगे उन्होंने ये कहा कि मृतकों को 1 करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए.
Madhya Pfradesh के हरदा जिले के बैरागढ़ में एक Crackers Factory में एक के बाद एक कई धमाके हुए (Harda Blast) जिसमें अब तक 11 लोगों की जान जाने (Harda Blast Death) की खबर हैं और करीब 175 लोग घायल हैं. विस्फोट इतना भयानक था कि फैक्ट्री का मलबा दूर तक जा पहुंचा और पास की कॉलोनी में भी अपना भयानक असर दिखा गया. हादसे के बाद घटनास्थल से तबाही का मंजर सामने आया है.
Bhopal News मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा हरदा हादसा प्रशासन की लापरवाही है. इसे कल विधानसभा में उठाएंगे. भोपाल में विधानसभा परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हरदा हादसे पर प्रशासन पर भड़के. साथ ही UCC को लेकर भी उन्होंने अपना मत रखा. यूनिफॉर्म सिविल कोड को कमलनाथ ने कहा पहले लेकर आये फिर तय करेंगे. यूसीसी को लेकर वे बोले कि पहले बिल तो लेकर आएं, फिर देंखेंगे इसमे क्या क्या है... फिर तय करेंगे.
मंगलवार को हरदा की पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हुआ. हादसे के बाद 24 घंटे के लगभग रेस्क्यू चला. खबर लिखे जाने तक हादसे में 11 लोगों की मौत और 204 घायल की जानकारी मिल रही है. इनमें से 51 गंभीर घायल बताए जा रहे हैं. सूबे के मुख्यमंत्री डॉ.