Haridwar News: हरिद्वार में विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी पर आस्था ही नहीं पत्नि के प्रति एक पति की घृणा का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने तीर्थ पुरोहित और हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं में गुस्सा भर दिया है.
Haridwar Har Ki Pauri Video Viral: धर्मनगरी हरिद्वार की विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर आस्था से खिलवाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी की फोटो पर थूकने के बाद उसे गंगा में प्रवाहित करता दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से नाराज था और इसी नाराजगी में उसने जिंदा पत्नी का पिंडदान कर डाला. इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. उन्होंने मामले जांच और ऐसा करने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
Orchestra Dance Video Viral: हरिद्वार की खानपुर सीट से अक्सर चर्चाओं में रहने वाले पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं. पूर्व विधायक चैंपियन के सामने महिला डांसर ...मुझको राणा जी माफ करना ...जैसे अश्लील फिल्मी गाने पर डांस कर रही है, और चरफ बंदूकधारी खड़े हुए हैं.
Mahashivratri 2026 Haridwar Viral Video: आज महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव की नगरी हरिद्वार के वीआईपी घाट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वीआईपी घाट पर एक बड़ा मगरमच्छ नजर आता है. शिवभक्त वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं वहीं कुछ लोग वीआईपी ट्रीटमेंट बोलकर तंज कस रहे हैं. चलिए वीडियो देखते हैं.
Haridwar Viral Video: उत्तराखंड के हरिद्वार की बिल्केश्वर कॉलोनी में एक शादी समारोह में मेहमानों के पहंचने से पहले गजराज पहुंच गए. मजे की बात यह है कि गजराज ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और केला खाकर चुपचाप वहां से रवाना हो गए. इस पूरे वाकये का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
करन खुराना /हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार के लकड़ बस्ती इलाके में 10-12 फीट का कोबरा सांप निकलने के बाद इलाके के लोग दहशत में आ गए. आनन-फानन में वन विभाग को सूचित किया गया. इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा सांप को बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू किया. कोबरा के रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Karan Khurana/ Haridwar: हरिद्वार के रिहायशी इलाके जगजीतपुर में मंगलवार सुबह हाथियों का एक झुंड घुस आया. हाथी गलियों में दौड़ते हुए जा रहे थे तभी एक मोड़ पर एक भारीभरकम हाथी किचड़ में फिसल कर गिर गया. लेकिन हाथी तुरंत ही ऐसी फुर्ती से उठा जैसे उसे गिरते हुए कोई देख न ले. मगर एक शख्स हाथियों के भागते झुंड का वीडियो बना रहा था, जिससे हाथी के फिसलने की घटना कैमरे में कैद हो गई. गजराज के फिसलने का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Crocodile Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग चौंक गए हैं. दरअसल, हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के दाबकी महेश्वरी गांव में एक घर में विशालकाय मगरमच्छ घुस गया जिससे हड़कंप मच गया. इसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया और मगरमच्छ का जैसे-तैसे रेस्क्यू किया गया. देखिए ये वीडियो...
Haridwar/Karan Khurana: हरिद्वार के रानीखेत इलाके में एक गुलदार को कुत्ते पर हमला कर उसे अपना शिकार बनाना भारी पड़ गया. गुलदार पर साथी कुत्तों ने बुरी तरह से हमला बोल दिया जिसके बाद गुलदार को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा. इस अनोखी रोमांचक घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Haridwar Viral Video: धर्मनगरी हरिद्वार में दिल्ली और गाजियाबाद से पहुंचे तीन युवक मर्यादा भूल गए. हुड़दंगी नशे में धुत होकर हाईवे पर कार के ऊपर चढ़कर रील बनाते नजर आए. थाना कनखल पुलिस ने दिखाई सख्ती दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि दो का पुलिस एक्ट में चालान किया और कार को सीज कर दिया. हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Haridwar Video: हरिद्वार में एक भाजपा नेत्री को उसके शादीशुदा प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ने पर बवाल मच गया. प्रेमी की पत्नी ने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को धर दबोचा और भाजपा नेत्री के साथ हाथापाई शुरू कर दी. गिरेबान पकड़कर खींचने से लेकर तीखी नोकझोंक तक, पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन पार्टी और पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
Haridwar Stunt Video: हरिद्वार में खतरनाक स्टंटबाजी के वीडियो आये दिन सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक ई-रिक्शा की छत पर बैठकर सड़कों पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं. इससे पहले सड़क पर एक बाइक सवार का स्टंट करते वीडियो भी वायरल हो चुका है. देखने वाली बात ये होगी कि हरिद्वार पुलिस इन स्टंटबाजों पर कब तक लगाम कस पाती है.
Haridwar Video: हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में युवक ने सस्ती लोकप्रियता के लिए खतरनाक हरकत की. वायरल वीडियो में बाइक सवार यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखा और बेजुबान कबूतर का दुरुपयोग करता नजर आया. वह सड़क पर चलते वाहनों के रिएक्शन रिकॉर्ड कर रहा था, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता था. इस तरह की घटनाएं सोशल मीडिया पर सनसनी बटोरने के लिए की जा रही हैं, जो न केवल अवैध बल्कि खतरनाक भी हैं. देखें वायरल वीडियो...
Haridwar Video: हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान एक कांवड़ियां नदी में डूबने लगा. डूबते हुए कांवड़िये को जल पुलिस ने बचाया. कांवड़िया हाथी पुल के पास चैन में फंसा था. मौके पर अगर जल पुलिस नहीं पहुँचती तो कांवड़िया बह जाता. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Haridwar Viral Video: हरिद्धार के लालढांग में एक तेंदुआ किसानों के खेतों में तबाही मचाता हुआ नजर आ रहा है काफी दिनों से आस पास के लोगो को तेंदुए की बजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था फिलहाल तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया गया है. रेस्कयू कर तेंदुए को अब जंगल में छोड़ दिया जायेगा.
Haridwar Viral Video: हरिद्वार के गंगा नदी पर रील बनाते लोगों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक लड़की और दो लड़के रील बना रहे हैं. गंगा नदी पर वे अश्लील कंटेंट और खतरनाक स्टंट कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद रुड़की पुलिस ने FIR दर्ज की. उन्होंने इस मामले में 3 लड़के और 2 लड़कियों को पकड़ा है. देखें वीडियो..
Haridwar Video/करन खुराना: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने के लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस ने शांति बनाने के लिए कुछ लोगों को पेट्रोल पंप से खदेड़ा. देखें वीडियो.
Haridwar Viral Video: हरिद्वार में भारत पेट्रोलियम के टैंकर से तेल चोरी का पर्दाफाश हुआ है. डीएम के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह ने छापेमारी कर बीपीसीएल के दो टैंकरों से तेल चोरी करते हुए ड्राइवर और क्लीनर को रंगे हाथ पकड़ा है. छापेमारी के दौरान वहां लगभग आधा दर्जन लोग मौजूद थे, जो इस गोरखधंधे में शामिल थे. यह खुलासा हुआ कि ड्राइवर और क्लीनर की मिलीभगत से तेल चोरी का यह खेल लंबे समय से चल रहा था. रोजाना नजीबाबाद डिपो से ये टैंकर लंढौरा स्थित डिपो के लिए रवाना होते थे और रास्ते में तेल की चोरी की जाती थी. वीडियो देखें
Haridwar Viral Video: हरिद्वार के मिस्सरपुर स्थित शिव विहार कॉलोनी में शनिवार देर रात एक बार फिर जंगली हाथियों के झुंड ने धावा बोल दिया. जंगली हाथियों का झुंड बेखौफ कॉलोनी में घुसता देख हड़कंप मच गया. आनन-फानन में लोग खुद को घरों में कैद कर लिए. रिहायशी कॉलोनी में हाथियों की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Haridwar Video: हरिद्वार में गंगा की तेज लहरों के बीच रील बनाने के चक्कर में लड़की गंगा में बह गई. शिवलिंग के सामने बना रही थी रील, तभी हादसा हो गया. वीडियो हरिद्वार के विष्णु घाट का बताया जा रहा है, जहां लड़की गंगा में कूदने का नाटक कर रही थी. तभी पैर फिसला और सीधे तेज धार में जा पहुंची. किनारे होने के कारण खंभा पकड़कर मुश्किल से जान बचाई.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसका दावा है कि वो वीडियो कांवड़ यात्रा के बाद की है. दरअसल वायरल वीडियो में कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार के घाट का हालात देखने को मिल रहे हैं. वहां पर काफी गंदगी हो गई है, जमीन पर कपड़े, कूड़ा, प्लास्टिक की बोतलें दिख रही हैं. देखें ये वीडियो...
Haridwar Video: जहां लगातार दिन रात कावड़ यात्रा में ड्यूटी करके पुलिसकर्मी तनाव महसूस करने लगते हैं तो वहीं हरिद्वार पुलिस के एक दरोगा जो कि रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में तैनात है. जो ना तो खुद स्ट्रेस लेते हैं और ना ही कांवड़ियों को स्ट्रेस लेने देते हैं. दरोगा जी हाईवे पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उनके ड्यूटी करने का अनोखा अंदाज लोगों को बहुत ही भा रहा है. दरोगा जी डांस करके अपनी ड्यूटी कर रहे हैं और भोले के भक्तों को सही दिशा दिखा रहे हैं. यह अंदाज भक्तों को भी काफी पसंद आ रहा है.