Haridwar Accident: श्यामपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Dehradun: हरिद्वार नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट हो गई है. साथ ही थानों को बम से उड़ने की धमकी दी गई है. इस मामले में देहरादून पुलिस ने दो FIR दर्ज की है. थाना कोतवाली देहरादून और मसूरी में एफआईआर दर्ज की गई है. एसएसपी देहरादून का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. आखिर किस आईडी से पोस्ट किया गया है और इस तरह की पोस्ट करने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. जो भी इस तरह की हरकत करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
रामअनुज/हरिद्वार: तीर्थ सनातन नगरी के गरहमीरपपुर तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाई गई एक अवैध मजार को धामी सरकार का बुलडोजरों ने ध्वस्त कर दिया. उक्त अवैध संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले. जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिला प्रशासन ने सुमन नगर , सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई अवैध मजार पर कारवाई करने से एक माह पहले यहां नोटिस दिया था और खादिमों को भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा था, समय मियाद बीत जाने के बाद आज सुबह इस अवैध संरचना को ध्वस्त कर दिया गया.
Haridwar News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम धामी ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. इसके साथ उन्होंने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया. सीएम धामी ने 234 करोड़ के कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया.
Mahashivratri in Haridwar: करण खुराना/आज महाशिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ा है. हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर श्रद्धालु शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं. मंदिरों को आकर्षक रोशनी के साथ सुगंधित फूलों से सजाया गया है. पूरा शहर 'हर-हर महादेव' से गूंज रहा है. देवभूमि में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है.
हरिद्वार में संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वैचारिक स्तर पर भारत को हिंदुत्व पर गर्व है, हिंदुत्व ही राष्ट्रत्व है. सनातन की धारा शाश्वत रूप से बहती रहे, इस उद्देश्य से संतवृंद और सरकार समन्वित रूप से प्रयासरत है.
करन खुराना/हरिद्वार: उत्तराखंड में बीते लंबे समय से सरकार भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है. सरकारी भूमि पर हो रखे अवैध निर्माणों को प्रशासन की टीम लगातार तोड़ने में लगी हुई है. हरिद्वार के पिरान कलियर में धामी सरकार की सख्ती देखने को मिली है. अवैध दरगाह पर प्रशासन का बुलडोजर चला है. सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार को हटाया गया है. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. कब्जेदारों को कब्जा हटाने के लिए तीन महीने पहले ही नोटिस दिया गया
Haridwar News: हरिद्वार में जापान के संत स्वामी बाला कुंभ मुनि महाराज को शुक्रवार को निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की गई. वहीं, बाला कुंभ मुनि के दर्जनों शिष्य भी पट्टाभिषेक में शामिल होने के लिए जापान से पहुंचे.
Bald in Haridwar: अमेरिकी व्लॉगर जय ने भारत यात्रा के दौरान हरिद्वार में गंगा किनारे सिर मुंडवाकर भारतीय परंपरा के प्रति सम्मान जताया. उनका ये भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
करन खुराना /हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार के लकड़ बस्ती इलाके में 10-12 फीट का कोबरा सांप निकलने के बाद इलाके के लोग दहशत में आ गए. आनन-फानन में वन विभाग को सूचित किया गया. इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा सांप को बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू किया. कोबरा के रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Haridwar Video: हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित सुखी में जंगल से निकलकर हाथियों झुंड आ धमका. झुंड में शामिल तीन नन्हे हाथी अठखेलियां करते नजर आए. हाथियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने यह नजर अपने मोबाइल में कैद कर लिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी ये वीडियो देखें...
सावन के पावन अवसर पर हर की पौड़ी पर पवित्र गंगा जल लेने के लिए कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. कांवड़िए अपनी-अपनी कांवड़ों में गंगा जल भरकर अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े. देखिए ये वीडियो.......
Haridwar Kawad Ruckus: हरिद्वार में कांवड़ियों की गुंडागर्दी! वीडियो देख उड़े होश! हरिद्वार में कांवड़ियों ने दुकान में तोड़फोड़ की है। मामूली बात पर दुकानदार को पीटा गया है।
Haridwar News: सावन के पहले सोमवार पर हरिद्वार में आस्था की अनोखी मिसाल दिखी. दिव्यांग पति को कंधों पर बैठाकर पत्नी हरिद्वार पहुंची और शिवलिंग पर जल चढ़ाया. आइये आपको भावुक कर देने वाली इस कहानी के बारे में बताते हैं.
DTC Interstate Bus Service: दिल्ली सरकार फिर से छह राज्यों के 17 शहरों तक डीटीसी की अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने जा रही है. करीब 20 साल बाद 100 इलेक्ट्रिक एसी बसें चलेंगी. रूट तय हो चुके हैं सेवा उत्तराखंड, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी.
AIIMS Rishikesh Video: संभल के 27 साल के एक युवक को एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने नया जीवनदान दिया है. युवक के जांघ में कद्दू के आकार का ट्यूमर हो गया था. इसके चलते युवक न तो बैठ पा रहा था न ही शौच कर पा रहा था. घातक बीमारी से युवक त्रस्त आ गया था. एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने ट्यूमर को निकाल कर नया जीवनदान दिया है. एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों का दावा है कि यह अपनी तरह का पहली सर्जरी है. उत्तर प्रदेश के संभल के रहने वाले सलमान के बाए पैर में ट्यूमर हो गया था. पिछले 6 साल से सलमान बिस्तर पर हैं. सलमान को बैठने-उठने के अलावा शौच करने में भी दिक्कत हो रही थी.
करन खुराना/हरिद्वार: हरिद्वार में हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और दुकानदारों में मामूली बात पर 'महाभारत' छिड़ गई. दोनों पक्षों में खूब गाली गलौज और धक्का मुक्की हुई. अफरातफरी का माहौल देख पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. ऑपरेशन लगाम के तहत पुलिस ने तुरंत दोनों पक्षों के तीन-तीन उपद्रवियों को हिरासत में लिया और उनपर शांति भंग करने के मामले में कार्रवाई की जा रही है.
AI Monkey Vlogging: सोशल मीडिया पर AI से बना बंदर खूब वायरल हो रहा है. AI से बना ये बंदर हरिद्वार पहुंच गया है और हर की पौड़ी पर रील बना रहा है. देखिए कितने खूबसूरत AI दृशय हैं. एनटरटेनमेंट के माध्यम से यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसके सुंदर विजुअल्स देखने लायक हैं. लोगों ने रील पर कमेंट कर दिया 'बेहद मजेदार है ये'. आप भी देखिए.
Nidhi Murder Case: रुड़की के बहुचर्चित निधि हत्याकांड में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. हरिद्वार की अदालत ने चार साल पुराने केस में मुख्य आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है. वहीं, एक अन्य आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. 24 अप्रैल 2021 को रुड़की के कृष्णानगर टीचर्स कॉलोनी निवासी निधि की घर में चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था.
Leopard Attack dog: सोशल मीडिया पर हरिद्वार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें चुपके से दबे पांव तेंदुआ आता है और सोते हुए कुत्ता पर हमला कर देता है. कुत्ते की आवाज सुन पूरा कुत्ता समाज दौड़ कर आता है और तेंदुए को गांव से खदेड़ देता है. वीडियो देख एक यूजर ने लिखा - ऐसी यूनिटी देख इंसान भी शर्मा जाए. देखिए वीडियो.
Baisakhi Snan 2025: प्रमुख स्नान पर्वों का शुभारंभ चैत्र पूर्णिमा शनिवार से गया. आज पूर्णिमा स्नान के साथ ही एक महीने चलने वाला वैशाख स्नान भी प्रारंभ हो गया. बैसाखी के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भक्त बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना और पवित्र स्नान कर रहे हैं. श्रद्धालु गंगा में स्नान करके मनचाही मुरादें पूरी होने और मोक्ष प्राप्त होने की कामना करते हैं. बैसाखी के दिन गंगा में स्नान करने का धार्मिक महत्व है. श्रद्धालु मानते हैं कि इससे मां गंगा सबका कल्याण करती हैं और मनचाही मुरादें पूरी होती हैं.
Ramdev In Haridwar: सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर यह अद्भुत नजारा देखने को मिला. योग गुरु स्वामी रामदेव ने गंगा को देखकर अपने बचपन की यादों में खोकर अचानक गंगा में छलांग लगा दी. मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए जब बाबा रामदेव ने महज चंद सेकंड में गोता लगाकर गंगा पार कर ली. बाबा रामदेव का यह अनोखा अंदाज देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.गंगा प्रेम और योग शक्ति का ऐसा प्रदर्शन हर किसी के लिए अचंभित कर देने वाला था.