kannauj: यूपी के कन्नौज से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. कन्नौज के अनौगी जिला जेल से दो कैदी रस्सी के सहारे दीवार फांदकर फरार हो गए. इस घटना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया. बताया गया कि रविवार रात को दोनों कैदी रस्सी के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए. वहीं, जेल से दो कैदियों के भागने की घटना पर एक्शन देखने को मिला है. डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद, जेलर विनय प्रताप सिंह, बैरक प्रभारी शिवेंद्र सिंह यादव और हेड जेल वार्डर शिवचरण को सस्पेंड कर दिया गया है.
Prabham Shrivastav/Kannauj: कन्नौज एक पिकअप वाहन ने रोड पार कर रही कॉलेज छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना गुरसहायगंज के सराय दौलत के पास एनएच 34 की है, जिसका CCTV Video भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक छात्रा बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी.
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों का प्रशासन लाउडस्पीकर्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी सिम्त में तीन दिन के खास कैंपेन के दौराव कन्नौज में भी लाउडस्पीकर्स के इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई की गई.
Ram Manohar Lohia Birthday Special:आज डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती है. इस मौके पर हम उनके सियासी सफर की बात करेंगे और जानेंगे कि वो कैसे तांगा-बैलगाड़ी से प्रचार कर इत्रनगरी के पहले सांसद बने थे.
Pregnant Women Killed : उत्तरप्रदेश के कन्नौज में एक पुलिस बस के ड्राइवर ने बाइक सवार गर्भवती महिला को टक्कर मार दी. इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस बस के ड्राइवर ने कहा कि बस का ब्रेक फेल हो गया था, लेकिन वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब बस पेट्रोल पंप पर पहुंची तो वह बेहद आराम से रुक गई. घटना के बाद बस के ड्राइवर से पूछताछ हो रही है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है.
kannauj railway station: उत्तर प्रेदेश के कन्नोज रेलवे स्टेशन पर अचानक से निर्माणधीन लेंटर गिरने से हुआ खौफनाक हादसा. मलबे में 6 लोगों को निकाला गया और 20 मजदूर के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव का काम शुरू किया. आप भी वीडियो देखें...
Kannauj Video: यातायात प्रभारी के द्वारा ब्रिथ एनलाइजर से जांच करने पर मिली शराब की मात्रा, "ड्राइवर बोला साहब इत्ती सी पी". नशेड़ी वाहन चालकों के विरोध यातायात प्रभारी आफाक का चेकिंग अभियान चला, नशे में गाड़ी चलाते पकड़े गए ड्राइवर का कबूलनामा देख आएगी हंसी, कन्नौज के हरदोई मोड़ पर सोमवार देर रात चलाया गया है चेकिंग अभियान.
Kannauj Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स जेल से निकलने की खुशी में डांस करता नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक शख्स मारपीट के आरोप में जेल में डाल दिया गया था, जुर्माना अदा ना करने के कारण उसे 11 महीने तक जेल में रहना पड़ा. रिहा होने के बाद शख्स ने जेल के गेट पर ही जश्म मनाना शुरू कर दिया. ये मामला यूपी के कन्नौज जिले का बताया जा रहा है. देखें वीडियो
Kannauj News: एक मेले में एक भयानक हादसा हुआ है. जिसमें एक किशोरी के बाल झूले के रोलर में फंस गए और उसकी पूरी खोपड़ी उखड़ गई. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि झूला रुकने के बाद तक लड़की के बाल और खोपड़ी झूले की छड़ से लटक रहे थे.
Kannuj Video: परंपराओं के चलते लोग जान जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते. ऐसा ही एक नजारा कन्नौज में उस समय देखने को मिला जब रावण दहन के दौरान रावण की अस्थियां लूटने के लिए लोग आग के शोलों के बीच कूद पड़े. रावण की अस्थियों को लूटने की होड़ लग गई. पुलिस ने लाठी लेकर लोगों को खदेड़ा.जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
Kannauj Video/प्रभम श्रीवास्तव: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से हैरतअंगेज वीडियो वायरल सामने आया है. जहां एक अजगर देखते ही देखते नीलगाय के एक बच्चे का शिकार करते हुए उसको निगल गया. इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं गांव के लोगों में अजगर के निकलने ले दहशत का माहौल है. कुछ गांववालों ने तो अगजर के मुंह से गाय के बछड़े को बचाने के लिए बहुत कोशिश की. लेकिन सभी ग्रामीण मिलकर भी बछड़े को नहीं बचा सके. यह पूरी घटना कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में सिसईनपूर्वा गांव की बताई जा रही है. देखें वीडियो.
Kannauj Video/प्रभम श्रीवास्तव: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से चोरी का वीडिया सामने आया है. जहां एक महिला ने सर्राफा की दुकान पर आकर सोने के कुंडल चुरा लिए. यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार सर्राफा की दुकान में महिला ने हाथ साफ किया. ग्राहक बनकर आई महिला ने सोने का कुंडल उड़ाया. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ कुण्डल चोरी का वीडियो. पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर पूरी घटना की जानकारी दी है. पूरा मामला कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरन्दनगर सब्जी मंडी का बताया जा रहा है. देखें वीडियो.
Badhir News: यूपी के कन्नौज में नाबालिग से रेप केस में समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव पर पुलिस का शिकंजा और सख्त होने जा रही है। इस मामले में डीएनए रिपोर्ट आ गई है और जांच में आरोपी नवाब सिंह का डीएनए सैंपल भी मैच हो गया है।
Kannauj Crime News: यूपी के कन्नज में एक पिता ने अपनी ही बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर इसलिए हत्या कर दी कि उन्होंने एक मुस्लिम लड़के से निकाह कर लिया था. पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है. मृतका रक्षाबंधन त्यौहार में अपन मायके आई थी. मौका देखकर पिता ने वारदात को अंजाम दिया.
Kannauj Rape Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता से जुड़े मामले में 15 वर्षीय लड़की की मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है.
Samajwadi Party Leader Arrested in Rape Case: यूपी के कन्नौज समाजवादी पार्टी के नेता ने नाबालिग लड़की से रेप करने की कोशिश की। इस मामले में एसपी नेता की गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोप ये है कि नवाब सिंह ने लड़की और उसकी बुआ को नौकरी देने के बहाने बुलाया था। इस दौरान लड़की से रेप करने की कोशिश की गई जिसके बाद लड़की की बुआ ने 112 नंबर डायल करके पुलिस को बुलाया।
Kannauj Rape Case Video: अयोध्या के बाद कन्नौज में भी सपा नेता पर संगीन आरोप लगे हैं. सपा नेता पर नाबालिग से रेप के प्रयास का आरोप लगा है, जिसके बाद सपा नेता नवाब सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि सपा नेता ने बच्ची को काम देने के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को पीड़िता के साथ करीब रात 01:30 बजे रंगेहाथों पकड़ा. जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी नवाब सिंह अखिलेश यादव और डिंपल यादव के बेहद करीब है. अब आरोपी की गिरफ्तारी का वीडियो सामने आया है. आप भी ये वीडियो देखें
Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाई की दुनाका का वीडियो सबको हैरान कर रहा है. यूनुस नाम के नाई की नफरत पर हर कोई माथा पीट रहा है. उसने अपन ग्राहकों का नाम पूछा और अपने हिसाब से उन्हें थूक वाला मसाज दिया.
कन्नौज के एक सैलून का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जहां सैलून कर्मी मसाज के दौरान ग्राहक की आंख बंद होने का फायदा उठाकर थूक से उसकी मसाज कर रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी सैलून कर्मी फरार हो गया है. ये पूरा मामला तालग्राम थाना क्षेत्र का है.
Kannauj video : पिकअप पर आशिकी के डायलॉग लगाना चालक को मंहगा पड़ गया. दरअदल, ये मामला कन्नौज का है जहां पिकअप चालक की यातायात प्रभारी ने क्लास लगा दी क्योकि उसने अपनी गाड़ी पर "पहले थे दीवाने अब लगे कमाने'' डायलॉग, कपल, हार्ट के स्टीकर" लगा रखे थे. कन्नौज में एसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी आफाक खान देर रात वाहनों की चैकिंग कर रहे थे. तभी चैकिंग के दौरान पिकअप पर लगे स्टिकर लगे मिले. आज के समय पर युवाओं के सर से सोशल मीडिया का भूत उतर नहीं रहा है.
UP News: यह अनोखा रोमांटिक अंदाज देखकर रास्ते से गुजरने वाले लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह सके. इतना बड़ा होर्डिंग लगवाना वाकई चौंकाने वाली बात थी. इस बारे में लोगों में काफी चर्चा हो रही है. पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर ये होर्डिंग किसने लगवाया और ये प्यार करने वाला कौन है.
Lucknow Agra Expressway Road accident: लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां यात्रियों से भरी प्राइवेट डबल डेकर बस एक्सप्रेसवे से बस गिर गई. इस हादसे में 24 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं. ड्राइवर को नींद आने की वजह से ये हादसा हो गया है. घायलों में कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना के बाद एएसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वीडियो देखें