Sawan Somwar 2026: आज सावन का पहला सोमवार आज है. इस अवसर पर काशी के सभी मंदिरों में भक्तों की कतार लगी है.विश्वनाथ धाम में एक दिन पहले से कतार में खड़े शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मंगल कामना की. इस दौरान मंदिर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया. वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदार विशेष रूप से उपस्थित रहे काशी विश्वनाथ धाम 'हर हर महादेव' के जयघोष से गूंज रहा है. ड्रोन शॉट्स में श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ दिखी.फूलों की बारिश के बीच पूरे धाम परिसर में 'हर हर महादेव' के जयकारे गूंज उठे.
वाराणसी/जयपाल: श्रावण मास (सावन) के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी स्थित काल भैरव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया. भोले बाबा का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है.
दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों को जीतने वाले मशहूर पर्वतारोही रेनहोल्ड मेसनर ने इस बार पहाड़ों की नहीं, बल्कि काशी की बात की है. वाराणसी यात्रा के बाद उन्होंने ऐसा अनुभव शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया. मेसनर का कहना है कि काशी सिर्फ देखने की जगह नहीं, बल्कि महसूस करने का शहर है, जहां हर पल इंसान को अंदर तक बदल देता है.
Somnath Sankalp Mahotsav: सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ है. इस मौके पर वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में सोमनाथ मंदिर में संकल्प महोत्सव चल रहा है. आस्था और गौरव पर केंद्रित है कार्यक्रम. सीएम योगी और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूजा अर्चना की.
PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की. सड़क मार्ग से वह नारी शक्ति, काशीवासियों का आशीर्वाद लेते श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. पीएम मोदी के वाराणसी दौरे का ये दूसरा दिन है. पीएम मोदी जब मंदिर परिसर में दाखिल हुए तब पूरे मंदिर में वेदमंत्र गूंजे. इस दौरान कई पुजारी पंक्ति में खड़े होकर डमरू वादन करते दिखे. वहां दर्शन-पूजन के बाद सड़क मार्ग से सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे और हरदोई के लिए उड़ान भरेंगे.
वाराणसी : फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ गुरुवार को वाराणसी पहुंचीं. दोनों नमो घाट पर अलकनंदा क्रूज पर बैठे और बनारस के गंगा घाट का दिव्य नजारा देखा. अपने पति डॉ. नेने के साथ गंगा आरती में शामिल हुईं. दोनों ने नमो घाट पर कुल्हड़ वाली चाय का मज़ा लिया. माधुरी दीक्षित के साथ पति श्रीराम नेने ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें दोनों चाय पीते और हाथों में दिया लेकर भक्ति भाव में नजर आ रहे हैं.
Varanasi Holi 2026: महादेव की नगरी काशी में होली का रंग अब सर चढ़कर बोलने लगा है. यहां भोले के भक्त होली की मस्ती में झूम रहे हैं. शहर में रंगभरी एकादशी के पहले ही इस बार गंगा घाटों पर लोकगीतों की तान गूंजने लगी है और कलाकारों की महफिल जमने लगी है. देखिए कैसा है काशी का माहौल?
New Year 2026: पूरे देश समेत यूपी और उत्तराखंड में नए साल का जश्न जमकर मनाया जा रहा है. अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ा. इसके साथ ही मसूरी में नए साल का ग्रेंड वेलकम किया गया. काशी, मथुरा में आस्था का अपार जनसमूह उमड़ा है. कड़ाके की ठंड के बीच जमकर नए साल का जश्न मनाया जा रहा है.
Varanasi News: वाराणसी का दालमंडी बाजार पूर्वांचल का सबसे बड़ा थोक मंडी माना जाता है. यहां पर सरकार की तरफ से सड़क चौड़ीकरण अभियान सुगम मार्ग बनाने के लिए शुरू किया जा चुका है. इसी बीच वाराणसी नगर निगम ने दालमंडी के 151 भवन को नोटिस जारी किया है. इन भवनों पर भवनों पर करोड़ों का टैक्स बकाया है. अधिकारियों का कहना है कि 15 दिनों में अगर इन निर्माण को नहीं हटाया गया तो बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी.
Chhath Puja 2025: चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का आज मंगलवार को उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही समापन हो गया. छठ व्रतियों ने सुबह की पहली किरणों में नदी-तालाबों के घाटों पर खड़े होकर सूर्य देव को नमन किया, जिसके बाद 36 घंटे से चला आ रहा निर्जला उपवास तोड़ा गया.
Mauritius PM Varanasi visit: मॉरीशस के प्रधानमंत्री आज वाराणसी आने वाले हैं. 11 सितंबर को पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वह विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और गंगा आरती देखेंगे. जानिए पूरी डिटेल...
बाबा विश्वनाथ की ओर जाने वाली मुस्लिम बहुल संकरी गली दालमंडी के इतिहास बनने का काउंटडाउन शुरू हो गया है....दालमंडी की आधा दर्जन मस्जिदें योगी फोर्स के बुलडोजर की जद में आएंगी.मॉनसून के खत्म होने का इंतजार है और मुस्लिम बहुल दालमंडी बीते समय की बात हो जाएगी... दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के पीछे मकसद है बाबा विश्वनाथ के दरबार तक पहुंचने का एक वैकल्पिक रास्ता तैयार करना
सावन में भगवान शिव के सबसे खास ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक काशी जाना होगा. हालांकि क्या आप ये जानते हैं कि ये भगवान शिव का सबसे प्रिय शहर है.
Mahashivratri in Kashi: वैसे तो देशभर में महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है, लेकिन शिव की नगरी काशी में अलग ही माहौल है. यहां शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ा है. वहीं, नागा साधुओं का अलग ही अंदाज देखने को मिला. पढ़िए पूरी खबर
IITian Baba Viral Video: आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह का महाकुंभ के बाद अब वाराणसी पहुंचने का वीडियो वायरल हो रहा है. आईआईटी बाबा एक वीडियो में मनकर्णिका घाट पर चिताओं के भस्म लगाए कुछ नागा साधुओं के साथ बैठे हैं. दूसरे वीडियो में तुलसीघाट पर बैठे है. यह वीडियो एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है. घाट पर बैठे बाबा अभय कुछ लोगों को अध्यात्म का ज्ञान दे रहे हैं और बता रहे है कि मेरा जन्म हरियाणा में हुआ है. आईआईटी बाबा के अनुसार वह रोज भजन सुनते हुए बीस किलोमीटर पैदल चलते हैं.
UP News: 4 जनवरी को लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन में आयोजित प्रोग्राम में RSS के डॉक्टर इंद्रेश कुमार ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा था कि मुसलमानों को हदीस की रौशनी में बड़े फैसले करने होंगे. उन्होंने अपील करते हुए मथुरा, काशी और संभल ने मामले में बातचीत करने की वकालत की थी.
New Year 2025: साल के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है. अयोध्या, काशी, मथुरा और आगरा में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. नए साल पर काशी में 5 लाख श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे हैं. होटल-लॉज सब हाउस फुल हो गए हैं. पढ़िए
Varanasi News: गंगा की पवित्र लहरों पर अब पर्यटकों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं से परिपूर्ण एक नया और रोमांचक अनुभव मिलने जा रहा है. बंगाल क्रूज, वाराणसी से प्रयागराज तक चार दिन की यात्रा में पर्यटकों को गंगा के किनारों की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक महत्व का अहसास कराएगा. इस दो-मंजिला क्रूज में 20 वातानुकूलित कमरे, डीलक्स सुविधाएं और बनारसी स्वाद के व्यंजन उपलब्ध हैं. सौर ऊर्जा से संचालित यह क्रूज पर्यावरण के प्रति जागरूक है और स्थानीय हस्तशिल्प और संस्कृति को भी बढ़ावा देगा.
सावन के सोमवार के एक दिन बाद और बीती रात काशी विश्वनाथ मंदिर के पास एक पुराना मकान गिरने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में परिवार के कई लोग घायल हो गए.
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं. 12 जुलाई को अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ मुंबई में शादी के बंधन में बंध जाएंगे और शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा बीते दिनों नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा को बेटे अनंत और बहू राधिका की शादी का निमंत्रण पत्र सौंपा था इसके अलावा यहां . इसके अलावा बनारस की चाट और साड़ी की काफी तारीफ की थी.
PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे हैं. यहां वह गंगा आरती कर रहे हैं. इसके बाद वह काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. पीएम मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. वो भी गंगा आरती में शामिल हुए. वीडियो देखें
PM Kisan 17th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 18 जून को वाराणसी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी है. इसका फायदा 9 करोड़ किसानों को हुआ है. लगभग 20 हजार करोड़ की सम्माननिधि जारी की गई है. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे. वीडियो देखें