Korba Video: बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर सिविल लाइंस इलाके में दिन-दहाड़े जानलेवा हमला हुआ. पुराने विवाद के चलते जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली और उनके साथियों ने स्टील की रॉड से तोमर पर हमला किया, जिससे उनके दोनों पैर टूट गए. गंभीर रूप से घायल तोमर का इलाज अभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. आरोपी एक हिस्ट्री-शीटर है, जिसके खिलाफ जिला कलेक्टर पहले ही जिले से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर चुके थे. इस घटना से बीजेपी नेताओं में काफी नाराजगी है. पुलिस ने मुख्य आरोपी रज्जाक अली और उसके दो साथियों को गिरफ़्तार कर लिया है.
Korba News-कोरबा में महिला की मौत के चार दिन के बाद उसका शव कब्र से बाहर निकाला गया. मायके पक्ष का आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष ने दहेज प्रताड़ना में मार डाला है. मायके वालों के आरोपों के बाद शव को कब्र से बाहर निकाला गया है. अब पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके आधार पर मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा.
Korba News: कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है. सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला के टूटे पैर की हड्डी को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई. लेकिन रॉड डालने के बाद डॉक्टर जरूरी स्क्रू लगाना भूल गए.
Korba News: कोरबा जिले में बीजेपी समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग पर कमीशनखोरी और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं. नाराज सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय के सामने धरना देकर नारेबाजी की.
Korba News-कोरबा में पत्नी के मायके जाने के बाद पति 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया. काफी देर तक युवक ने हंगामा किया और आत्महत्या करने की धमकी देता रहा. पत्नी के घर वापस लौटने की शर्त के बाद ही वह नीचे वापस उतरा.
Korba News: पेंड्रा में पत्नी के मायके से वापस न आने से नाराज एक युवक हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया. करीब 3 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश पर वह नीचे उतरा.
Korba News-कोरबा में पति ने पत्नी का गला काट दिया. सिर धड़ से अलग करने के बाद आरोपी पति कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Korba Petrol-Diesel Crisis: कोरबा में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की किल्लत देखने को मिल रही है. कई पंपों पर स्टॉक खत्म हो चुका है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है. सप्लाई बहाल नहीं होने पर कई जनजीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा.
Korba Video: कोरबा जिले के राजगमार इलाके में एक संगठन ने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर एक शोभायात्रा का आयोजन किया, जो हर साल निभाई जाने वाली एक परंपरा का हिस्सा है. इस कार्यक्रम के दौरान करतब दिखाने के लिए, ज़िले के बाहर करतब दिखाने नट बुलाए गए थे. पूरी शोभायात्रा के दौरान उन्होंने अलग-अलग रूप धरकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. इन प्रदर्शनों के दौरान एक नट ने ने अपने मुंह में कोई ज्वलनशील पदार्थ भरा और उसे फूंककर आग के गोले बनाने लगा. इसी प्रक्रिया में उसके मुंह से निकला एक आग का गोला एक महिला कलाबाज़ को अपनी चपेट में ले गया. आग बुझाने की कोशिश में वह महिला घबराहट में इधर-उधर भागने लगी.
Korba Power Hub: छत्तीसगढ़ के पावर हब कोरबा जिले के ग्राम पंचायत नकिया के आश्रित गांव बिमलता में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. यही नहीं गर्मी के दिनों में प्यास बुझाने के लिए गांव के लोगों को दो ढाई किमी दूर नदी से पानी ढोना पड़ता है.
Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में चौथे दिन दिव्य दरबार के दौरान एक मुस्लिम परिवार ने सनातन धर्म अपना लिया है. सनातन धर्म अपनाने वाले मुस्लिम परिवार के अनवर खान और उनकी पत्नी हसीना सहित 2 पुत्रों ने मंच पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और अन्य साधु-संतों के सामने सनातन धर्म को अपनाया है.
Korba Dhirendra Shastri: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हनुमंत कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण को लेकर कहा कि जो लोग भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराएंगे. आइए यह भी जानते हैं, कि उन्होंने और क्या कुछ कहा है?
Korba Video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे भारी आंधी-तूफान के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया जब तेज हवाओं की वजह से सड़क किनारे लगा एक भारी सांकेतिक बोर्ड (Sign Board) अचानक चलती सड़क पर गिर पड़ा. इस दौरान एक कार बोर्ड की चपेट में आने से बाल-बाल बची, जिसका खौफनाक वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है.
Korba News: कोरबा में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर पर नशे की हालत में हंगामा करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि उन्होंने इतवारी बाजार के पास एक दुकान को गाड़ी से टक्कर मार दी और विरोध करने पर दुकानदार से गाली-गलौच व मारपीट की. शिकायत के बाद थाने ले जाने पर भी उन्होंने हंगामा किया और पुलिस के सामने ही वहां से फरार हो गए.
Korba News: कोरबा जिले में शहर के कोतवली थाना क्षेत्र में लक्ष्मण बन तालाब के पास एक निर्माणाधीन आवासीय फ्लैट के पीछे की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा अचानक गिर गया. मलबे में दबकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
CG News: कोरबा में देर रात आगजनी की घटना सामने आई है. यहां ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकारल रूप धारण कर लिया. आग की लपटों ने पास खड़ी कार को भी अपने चपेट में ले लिया जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया
Korba News: कोरबा जिले के सीतामढ़ी में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दो साल की मासूम की खौलती दाल गिरने से मौत हो गई. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है, जब बच्ची की मां आंगन में सिगड़ी पर दाल पका रही थी.
Korba News-कोरबा में एक यूट्यूबर बेटी ने अपने पिती की गला काटकर हत्या कर दी. शराबी पिता अपने पत्नी और बड़ी बेटी के कैरेक्टर पर शक करता था. रात 2 बजे विवाद होने पर शराबी पिता ने बड़ी बेटी को गालियां दी, गुस्से में आकर बेटी ने हंसिया से पिता का गला काट दिया. पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है.
Korba News-कोरबा में पत्नी ने अपने पति को कीटनाशक पिलाकर मार डाला. पत्नी ने फूलों में छिड़काव के बहाने बेटे से कीटनाशक मंगवाया था. पत्नी ने अपने पति को पानी में कीटनाशक मिलाया और फिर पति को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
Sex Racket In Korba: कोरबा में के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक मकान पर छापा मारकर कार्रवाई की. छापे के दौरान एक कमरे के अंदर तीन 5 महिलाएं और 3 पुरुष संदिग्ध हालत में मिले. पुलिस मकान मालिक सहित सभी को थाने लाकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
Korba Crime News: कोरबा में चोरों ने रिटायर्ड एएसआई के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और आलमारी से करीब 10 लाख रुपए नकद और कीमती सोने के जेवर ले फरार हो गए. घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है.
Korba News: कोरबा जिले में एक पति ने अपनी अलग रह रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. यह घटना CSEB पुलिस चौकी इलाके के झोपड़ीपारा पंप हाउस में हुई. पीड़िता का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.