जी दिल्ली एनसीआर हरियाणा के खास कार्यक्रम 'सुनो सरकार' में तावडू के लोगों ने जलभराव, बंद सीवर और बदहाल सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया. स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थायी समाधान की मांग की है.
नूंह शहर के लोगों के लिए नया साल एक बड़ी सौगात लेकर आने वाला है. शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने अहम कदम उठाते हुए नूंह में रिंग रोड निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है.
Crime News: हरियाणा के नूंह जिले के तावडू खंड के गांव में एजाज नाम का युवक शादी से एक दिन पहले मनोरंजन के लिए तीन मेवाती डांसरों को बुलाया था. जब डांसर पायल चौधरी स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं कि तभी दूल्हे का चाचा स्टेज पर आया और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. डांसर ने विरोध करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया.
Muslims Cheers on Hindu Youth Success in Nuh: हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना खंड के सिंगार गाँव में गुरुवार को एक गाँव में दो हिन्दू लड़कों को सरकारी नौकरी मिली है. आजादी के 78 साल बाद यह पहली बार है, जब इस गाँव में किसी को सरकारी नौकरी मिली है. इस ख़ुशी में मुसलमानों ने ढोल- बाजे के साथ जश्न मनाया और उन दो लड़कों का इस्तकबाल किया.
Nuh News: हरियाणा के नूह में एक बड़ा जलसा होने जा रहा है. इसके लिए 12 एकड़ की जमीन पर पंडाल लगाया गया है और इसके साथ ही प्रोग्राम में मौलाना साद शामिल होने वाले हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Nuh News: नूह के सलंबा गांव ने 12 बड़े फैसले लिए हैं. जिसमें गाय और ऊंट के मीट पर प्रतिबंध और इसके साथ गांव में जुआ, सट्टा और इससे जुड़े खेलों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की बात की गई है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Nuh News: हरियाणा के नूह में कुछ नफरती लोगों ने मदरसे पर इसलिए हमला कर दिया, क्योंकि उसका मेन गेट बंद था. अब इस मामले में कोर्ट ने उन्हें बड़ा झटका दिया है. अदालत ने साफ तौर पर उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया है.
Nuh News: नूह में बूचड़खानों के खिलाफ भारी विरोध जारी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक बूचड़खानों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं होता है, वह अपना विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं करने वाले हैं.
Haryana News: नूंह जिले के गांव आमका के दो युवकों ने समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन की एक फर्जी अश्लील वीडियो AI ऐप के जरिए बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. जब यह मामला सामने आया तो सांसद ने कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष रजिया बानो से बात की. रजिया बानो ने सामाजिक संगठनों के साथ गांव जाकर पंचायत बुलाई. पंचायत में दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने AI तकनीक से यह फर्जी वीडियो बनाई, और कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न करने की कसम खाई. वही यह पूरी घटना और माफी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Famous Places in Nuh: नूंह जिला हरियाणा में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी के लिए जाना जाता है. यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अंतर्गत आता है और भारत के ऐतिहासिक मेवात और ब्रज क्षेत्र में स्थित है. नूंह, जिसे पहले मेवात के नाम से जाना जाता था. इसका क्षेत्रफल 1,860 वर्ग किलोमीटर (720 वर्ग मील) है, और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 1.09 मिलियन थी.
Haryana News : नूंह जिले के नेशनल हाईवे 248 ए पर गांव घासेड़ा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकरा कर बेकाबू हो गई और सड़क पर कई पलटियां खाती हुई एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा कर रुकी. हादसे में गाड़ी सवार तीनों लोगों को चोटें आईं. हादसा होने का वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक करना बताया जा रहा है. पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसे का विडियो रिकॉर्ड हुआ. स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करने के लिए बाहर निकाले और घायलों को अस्पताल पहुंचाये.
Nuh News: हरियाणा के नूंह जिले के बिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तिरवाड़ा में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. इस झगड़े की एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. झगड़े के बाद दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं झगड़े की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस गांव में पहुंची और मामले को शांत कराया. मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है. फिलहाल झगड़ा आगे न बढ़े इसके लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम और नूंह में बनने वाली जंगल सफारी के लिए बजट का प्रावधान किया है. यह सफारी 10,000 एकड़ में फैलेगी और इसके काम की शुरुआत जल्द ही की जाएगी.
Nuh Election Result 2024: कांग्रेस उम्मीदवार आफताब नूंह से मौजूदा विधायक हैं. उनका मुकाबला भाजपा, जेजेपी, इनेलो और आप उम्मीदवारों से है. नूंह सीट पर 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था.
NuhVidhan Sabha chunav 2024: हरियाणा के नूंह विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के संजय सिंह को कांग्रेस के आफताब अहमद से करारी शिकस्त मिली है. बता दें कि संजय तीसरे स्थान पर रहे.
Jhirkeshwar Mandir: हरियाणा के नूंह जिले में भगवान शिव के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं. वहीं लगभग 5000 वर्ष पुराना झिरकेश्वर मंदिर अपने अंदर पौराणिक इतिहास को समेटे हुए है. यही वजह है कि सावन के हर सोमवार पर इस मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. आज हम इसी मंदिर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.
Nuh News: नूंह में आज ब्रजमंडल शोभा यात्रा के दौरान जलाभिषेक किया गया. सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह यात्रा शाम में करीब 5 बजे खत्म हुआ. इस दौरान नल्लहड़ महादेव मंदिर, फिरोजपुर झिरका के झिर मंदिर में समापन के दौरान नल शृंगार मंदिर में जलाभिषेक किया गया.
Nuh News: पिछले साल हरियाणा के नूह इलाके में सांप्रदायिक दंगों में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई थी. इसी के पेशे नजर अब इंतेजामिया ने यहां 12 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है.
Nuh Internet service banned: हरियाणा के नूंह में एक बार फिर से प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. पिछले साल ब्रज मंडल की यात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने यात्रा पर पथराव कर दिया था, जिसके बाद दंगे भड़क गए थे और इस दंगे में कई लोगों की जान भी चली गई थी.
Nuh Brajmandal Shobha Yatra: नूंह में एक बार फिर शोभा यात्रा निकालने की तैयारी है. इसे लेकर पुलिस प्रशासन और पूरा सरकारी अमला एक्टिव है. जिला प्रशासन इस शोभा यात्रा को लेकर अपनी तैयारी का दावा कर रहा है. शोभा यात्रा से ठीक पहले ज़ी न्यूज की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची. पिछले साल की बात करें तो मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमला हुआ. मस्जिद से लोगों को भड़काने का दावा किया गया. अब सवाल है कि इन दोनों जगहों पर इस बार क्या तैयारी है.
Nuh Viral Video: हरियाणा के नूंह का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें हरियाणा शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परिक्षाएं चल रही हैं. नकल न हो इसके लिए सभी इंतजाम किए गए. लेकिन फिर कुछ ऐसा हो गया कि देख आंखों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे आप. लोग जान जोखिम में डाल दीवारों पर चढ़कर नकल के पर्चे फेंकते दिखे. ये घटना देख प्रशासन भी हिल गया. क्योंकि इतने प्रयासों के बावजूद ये हालात आए इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था. देखें ये हैरान कर देने वाला वीडियो.
Nuh Violence: हरियाणा के नूंह हिंसा में मुल्जिम और कांग्रेस कांग्रेस विधायक मम्मन खान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी धारा UAPA लगाई गई है. खान के वकील ने इस बात की जानकारी दी.