सांसद शांभवी चौधरी ने बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार का बिहार के प्रति योगदान अविस्मरणीय है. उन्होंने सम्राट चौधरी को एनडीए का नेता चुने जाने पर बधाई दी और विश्वास जताया कि वे नीतीश कुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित करेंगे.
लोजपा रामविलास की सांसद शांभवी चौधरी ने गुरुवार को कहा, संसद का स्पेशल सेशन बुलाया गया है, जिसमें महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होगी और जो भी संशोधन होगा, उसे पूर्ण बहुमत से पारित किया जाएगा. शांभवी ने कहा कि पीएम मोदी जी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी का स्पष्ट मानना है कि नारी सशक्तिकरण का नारा देने का समय गया. अब समय है नारी नेतृत्व का. महिलाओं को राजनीति में आकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए. नीतीश कुमार के दिल्ली जाने को लेकर शांभवी बोलीं, आज हर बिहारी का दिल मायूस है. नीतीश कुमार जी दिल्ली जा रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि परिवार का कोई अभिभावक घर से दूर जा रहा है.
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की सांसद शांभवी चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और उनके राज्यसभा जाने के बारे में मंगलवार को अपनी राय रखी. पत्रकारों से बातचीत में शांभवी ने कहा कि यह उनका अपना निर्णय है. वे बिहार के हमेशा चहेते बने रहेंगे. नीतीश कुमार के इस्तीफे पर अशोक चौधरी के रोने का वीडियो वायरल होने के बारे में शांभवी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी हमारे अभिभावक हैं और वे मेरे पिताजी को बेटे जैसा मानते हैं. इसलिए पिताजी भावुक हो गए.
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी के लिए अच्छी खबर है. उनके संसदीय क्षेत्र समस्तीपुर से 2 एक्सप्रेसवे गुजरने वाले हैं. इन दोनों एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारी अंतिम चरण में है.
Shambhavi Chaudhary: नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण में अशोक चौधरी के दोबारा मंत्री बनने पर उनकी बेटी शांभवी चौधरी भावुक हो उठीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रेरणादायक पंक्तियों के साथ पिता के संघर्ष और सफलता पर गर्व जताया। उनका संदेश तेजी से वायरल हो गया.
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सत्तीघाट-राजघाट सड़क की खराब हालत को लेकर जमकर विरोध किया. सांसद शांभवी चौधरी के पहुंचते ही 'रोड नहीं तो वोट नहीं' और 'शांभवी वापस जाओ' के नारे लगाए गए. इस पर मंत्री अशोक चौधरी भड़क गए और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया.
Independence Day 2025: लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'आज लाल किले से जिस तरह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत और अखंड भारत का संदेश दिया है, उसे सभी देशवासियों को बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत है. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत अपनी पहचान स्थापित कर रहा है, जिस पर चर्चा हुई. उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में आत्मनिर्भर भारत के योगदान पर भी प्रकाश डाला. इसमें हम सभी के लिए एक संदेश छिपा है. हर भारतीय को प्रधानमंत्री के इस संदेश को आगे बढ़ाना चाहिए'. देखें वीडियो.
SIR पर पटना से दिल्ली तक विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, महागठबंधन के लोग अभी से ही हार मान गए हैं और वे अब बहाने ढूंढ रहे हैं. शांभवी ने कहा कि विपक्ष को लगता है कि घुसपैठिए उनको चुनाव जीता देंगे.
समस्तीपुर में दिशा समिति की बैठक के दौरान सांसद शांभवी चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब वे उपमुख्यमंत्री थे तब युवा आयोग क्यों नहीं बना? चरवाहा विद्यालय खोलने और नौकरी के बदले जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए उन्होंने विपक्ष को 'काम नहीं, सिर्फ आलोचना' करने वाला करार दिया.
लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के चिराग पासवान को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है. शांभवी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को अनुभवी और वरिष्ठ बताते हुए कहा कि उन्हें व्यक्तिगत हमला नहीं करना चाहिए.
MP Shambhavi Choudhary News: लोजपा-रामविलास की सांसद शांभवी चौधरी ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, अभी यह तय नहीं हो पा रहा है. ये लोग पीएम मोदी के बिहार आने पर सवाल उठाते हैं.
Shambhavi Choudhary News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी की सांसद शांभवी चौधरी ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए बिहार चुनाव का भी शंखनाद कर दिया है. उन्होंने कहा कि 'दिल्ली तो अभी झांकी है, बिहार अभी बाकी है'.
बिहार की राजनीति में आये दिन बदलाव के संकेत मिलते रहते हैं, लेकिन किसी को यह नहीं पता होता कि कब क्या हो जाए. इस बार बिहार की राजनीतिक समीकरण को लेकर एक नया बयान आया है, जो राज्य की राजनीति में हलचल मचा सकता है.
दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक को मंजूरी दिए जाने के बाद, LJP (रामविलास) सांसद शम्भवी चौधरी ने इस बिल का समर्थन किया. उन्होंने कहा, "यह एक बहुत अच्छा बिल है और मैं हमेशा 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के पक्ष में रही हूं." शम्भवी चौधरी ने कहा कि चुनावों के दौरान पूरी राजनीतिक सक्रियता चुनाव पर केंद्रित हो जाती है, जिससे विकास और प्रशासनिक कार्य धीमे पड़ जाते हैं. 'एक राष्ट्र एक चुनाव' प्रणाली से संसाधनों की बचत होगी और चुनाव के बाद विकास को प्राथमिकता दी जाएगी.
संविधान दिवस के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शंभवी चौधरी ने गर्व के साथ कहा कि अब भारतीय संविधान मैथिली भाषा में भी उपलब्ध है, जो बिहार राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया. विपक्ष द्वारा भाजपा पर संविधान में बदलाव के आरोपों पर शंभवी चौधरी ने कहा कि यह आरोप एक झूठी नैरेटिव बनाने के प्रयास हैं, जो जनता को गुमराह करने के लिए किए जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय संविधान से प्रेरणा ली जाती है, और भाजपा का संविधान को बदलने का कोई इरादा नहीं है.
Bihar Politics: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के विवादित बयान को लेकर सियासी हलचल तेज है. विवादित बयान पर जमुई लोकसभा सीट से लोजपा सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि ममता से अपने राज्य का लॉ एंड ऑर्डर संभल नहीं रहा और वो बिहार पर टिप्पणी कर रहीं है.
दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर LJP (रामविलास) की सांसद शंभवी चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी इस संशोधन विधेयक का समर्थन करती है. उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी हमेशा अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी रही है, और हम इस संशोधन का समर्थन करते हैं." हालांकि, शंभवी चौधरी ने यह भी कहा कि अगर किसी को इस बिल पर व्यापक चर्चा की आवश्यकता महसूस होती है या अगर इसे किसी समिति को भेजा जाता है, तो उनकी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी को इस पर कोई आपत्ति नहीं है, यदि इसे आगे की जांच के लिए समिति के पास भेजा जाता है."
पटना: सांसद शांभवी चौधरी लोजपा (रामविलास) ने बजट 2024 पेश होने से पहले बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष दर्जा एक शब्द है, लेकिन किसी भी राज्य को इससे कुछ खास नहीं मिला है. हालांकि, कई राज्यों को विशेष पैकेज से लाभ हुआ है. शांभवी चौधरी ने कहा कि हम नागरिकों की आवाज़ उठाने के लिए तैयार हैं और हमें प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है कि बिहार को कुछ न कुछ जरूर मिलेगा. सांसद ने यह भी कहा कि हमें अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठानी चाहिए और हमें उम्मीद है कि बजट 2024 में बिहार को विशेष आर्थिक मदद मिलेगी.
लखीसराय में समस्तीपुर की लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर दुःख जताते हुए कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए. एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचीं शांभवी चौधरी ने जिला अतिथि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना काम कर रहा है और एसआईटी का गठन किया गया है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी. उन्होंने अपील की कि प्रशासन को अपना काम करने दें और हर चीज में राजनीति न करें.
पटना: लोजपा रामविलास की सांसद शांभवी चौधरी ने आगामी बजट सत्र को लेकर अपनी उम्मीदें व्यक्त की हैं. जी मीडिया संवाददाता शिवम से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने की खबरें पर अपना बयान दिया है. सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि उन्होंने विशेष आर्थिक मदद की मांग की है, जिससे राज्य की विकास गति को तेज किया जा सके. सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि युवा और महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए, वे आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर बिहार तैयार करने की दिशा में आवाज उठाएंगी.
Shambhavi Choudhary: चिराग पासवान की पार्टी सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में अपने पहले स्पीच में ही कहा कि राज्य के युवाओं की वर्षों से लगातार मांग रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए.
दिल्ली: एलजेपी (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने संसद में महिलाओं और युवाओं की आवाज़ उठाने को अपनी प्राथमिकता बताया है. उन्होंने कहा, "संसद में महिलाओं और युवाओं की आवाज़ उठाना हमारी प्राथमिकता होगी, हम दलितों की आवाज़ बनेंगे." शांभवी ने समस्तीपुर के लोगों की मांगों को पूरा करने और उनकी बुलंद आवाज़ बनने का संकल्प लिया. उन्होंने दलित समुदाय के अधिकारों और उनकी समस्याओं को संसद में प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया.