Mulethi For Skin: मुलेठी से दूर होती हैं स्किन की ये 4 समस्याएं, बस करना होगा इस तरह से इस्तेमाल
Advertisement
trendingNow11515630

Mulethi For Skin: मुलेठी से दूर होती हैं स्किन की ये 4 समस्याएं, बस करना होगा इस तरह से इस्तेमाल

Skin Care: आज हम आपके लिए मुलेठी फेस मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं। मुलेठी फेस मास्क स्किन की रंगत में सुधार करके चमकदार त्वचा प्रदान करता है, तो चलिए जानते हैं मुलेठी फेस मास्क बनाने की विधि। 

 

Mulethi For Skin: मुलेठी से दूर होती हैं स्किन की ये 4 समस्याएं, बस करना होगा इस तरह से इस्तेमाल

How To Make Mulethi Face Mask: मुलेठी एक मसाला है जिसको कई सेहत समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मुलेठी के उपयोग से आप स्किन की कई परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। मुलेठी को लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे, काले निशान, टैनिंग और पिगमेंटेशन को दूर किया जा सकता है।

इसके अलावा मुलेठी में स्किन टाइटनिंग एजेंट भी मौजूद होते हैं जिससे आप स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को धीमी कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मुलेठी फेस मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं। मुलेठी फेस मास्क स्किन की रंगत में सुधार करके चमकदार त्वचा प्रदान करता है, तो चलिए जानते हैं मुलेठी फेस मास्क (How To Make Mulethi Face Mask) बनाने की विधि- 

मुलेठी फेस मास्क बनाने की आवश्यक सामग्री-

मुलेठी पाउडर एक चम्मच 
शहद 1 चम्मच
गुलाब जल या नींबू का रस 

मुलेठी फेस मास्क कैसे बनाएं? (How To Make Mulethi Face Mask) 

मुलेठी फेस मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें।
फिर आप इसमें एक चम्मच मुलेठी पाउडर और 1 चम्मच शहद डालकर मिलाएं।
इसके बाद आप इसमें नींबू का रस या गुलाब जल डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें। 
अब आपका मुलेठी फेस मास्क बनकर तैयार हो चुका है। 

मुलेठी फेस मास्क कैसे इस्तेमाल करें? (How To Apply Mulethi Face Mask) 

मुलेठी फेस मास्क को लगाने से पहले आप अपने फेस को धोकर साफ कर लें।
फिर आप अपने फेस को अच्छी तरह से पौंछकर अपने पूरे फेस पर अच्छे से लगा लें।
इसके बाद आप इस फेस मास्क को फेस पर कम से कम 15-20 मिनट तक लगाकर सुखाएं।
फिर आप इसको साधारण पानी से धोकर साफ कर लें।
इसके बाद आप फेस पर कोई क्रीम या मॉइश्चराइज जरूर लगाएं।
अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस मास्क को हफ्ते में करीब 2-3 बार सोने से पहले लगाएं। 

Trending news