Advertisement
trendingNow1526030

बुर्किना फासो के दाब्लो में चर्च पर हमला, छह लोगों की मौत

दाब्लो के मेयर उस्माने जोंगो ने कहा, 'प्रार्थना के दौरान सुबह करीब नौ बजे हथियारबंद लोगों ने चर्च पर हमला किया.

हमले में प्रार्थना करा रहे पादरी सहित छह लोगों की हत्या कर दी गई.
हमले में प्रार्थना करा रहे पादरी सहित छह लोगों की हत्या कर दी गई.

नई दिल्ली: उत्तरी बुर्किना फासो के दाब्लो में रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला कर पादरी और प्रार्थना कर रहे पांच अन्य लोगों की हत्या कर दी.

सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है.

दाब्लो के मेयर उस्माने जोंगो ने कहा, 'प्रार्थना के दौरान सुबह करीब नौ बजे हथियारबंद लोगों ने चर्च पर हमला किया. लोगों ने जब वहां से भागने की कोशिश की तो उन्होंने उनपर गोलियां चलाईं'. 

Add Zee News as a Preferred Source

जोंगो ने बताया कि सुरक्षा बलों के अनुसार करीब 20-30 हमलावर थे. उन्होंने कुछ लोगों को बंधक बना लिया.

हमले में प्रार्थना करा रहे पादरी सहित छह लोगों की हत्या कर दी गई.

बंदूकधारियों ने चर्च, कुछ दुकानों और एक कैफे को आग लगा दी. वहां से वे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र तक गए, उन्होंने केन्द्र को लूटा और एक नर्स के वाहन को आग लगा दी.

TAGS

Trending news