Advertisement
trendingNow1501022

एक बार फिर मुलाकात करेंगे डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग, इस दिन होगी हनोई में शिखर वार्ता

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि दोनों नेता एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे, साथ भोजन करेंगे और अंतत: उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए उनके प्रतिनिधिमंडल विस्तृत बैठक करेंगे. 

दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक 12 जून को सिंगापुर में हुई थी. (फाइल फोटो)
दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक 12 जून को सिंगापुर में हुई थी. (फाइल फोटो)

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अगले सप्ताह वियतनाम के हनोई में बैठक करेंगे. ट्रंप और किम 27 और 28 फरवरी को दूसरी शिखर वार्ता के लिए मुलाकात करेंगे. दोनों के बीच पहली बैठक 12 जून को सिंगापुर में हुई थी. यह बैठक उत्तर कोरिया के साथ अमेरिका के संबंधों में सुधार करने की ट्रंप की कोशिश का हिस्सा थी. इसका मकसद उत्तर कोरिया का परमाणु निरस्त्रीकरण करना भी है.

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने एक कांफ्रेंस कॉल के दौरान संवाददाताओं से कहा कि दोनों नेता एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे, साथ भोजन करेंगे और अंतत: उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए उनके प्रतिनिधिमंडल विस्तृत बैठक करेंगे. 

अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर सहमति बनी है और राष्ट्रपति ट्रंप इस शिखर वार्ता के माध्यम से इस महत्वपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि यह अंतिम लक्ष्य की ओर महत्वपूर्ण कदम है.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि कुछ पहलुओं पर किम के साथ जून में बात करने के बाद ट्रंप उत्तर कोरिया से उसके भविष्य के बारे में विस्तार से बात करेंगे. वह उत्तर कोरिया से बात करेंगे कि यदि वह परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता को पूरी तरह निभाता है तो उसका भविष्य कितना उज्ज्वल हो सकता है. इस बैठक में ट्रंप के साथ अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और अन्य कई वरिष्ठ सहयोगी शामिल होंगे. 

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news