नाइजीरिया में बोको हराम के 280 आतंकवादी ढेर, मंत्रालय ने की पुष्टी
Advertisement

नाइजीरिया में बोको हराम के 280 आतंकवादी ढेर, मंत्रालय ने की पुष्टी

नाइजीरिया से सटी दक्षिण-पूर्वी सीमा के पास 280 से अधिक बोको हराम के आतंकवादियों को मार गिराया

सांकेतिक तस्वीर

नियामे: नाइजर की सेना ने नाइजीरिया से सटी दक्षिण-पूर्वी सीमा के पास 280 से अधिक बोको हराम के आतंकवादियों को मार गिराया. रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. सरकारी टेलीविजन पर मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 28 दिसंबर को अभियान शुरू होने के बाद से 200 से अधिक जिहादी हवाई हमलों में मारे गए और 87 से अधिक आतंकवादियों को सैनिकों ने ढेर कर दिया.

यह बयान ऐसे समय में आया जब पश्चिमी अफ्रीकी देशों के नेताओं ने नवंबर में लेक चाड क्षेत्र में नाइजीरियाई इस्लामी समूह द्वारा किए जा रहे हमलों को लेकर बातचीत की थी. लेक चाड एक रणनीतिक क्षेत्र है, जहां चाड, कैमरून, नाइजीरिया और नाइजर की सीमाएं मिलती है.

नाइजीरिया: बोको हराम के आतंकियों ने सेना के शिविर पर किया हमला, 3 की मौत

बता दें अक्टूबर में हुए नाइजर सीमा के पास सैन्य शिविर पर 'बोको हराम' के जिहादियों के हमले में कम से कम सात नाइजीरियाई सैनिक मारे गए थे. नाइजीरियाई सेना ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर बताया था कि नाइजीरिया के उत्तरी-पूर्वी बोर्नो राज्य के मेतेले गांव में सेना और इस्लामी जिहादियों के बीच भीषण संघर्ष हुआ था, जिसमें दौरान सात सैनिक मारे गए थे और 16 अन्य घायल हो गए थे.

(इनपुट भाषा)

Trending news