Advertisement
trendingNow1527146

अमेरिका में योग्यता आधारित आव्रजन प्रणाली का प्रस्ताव लेकर आएंगे राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

मौजूदा व्यवस्था में पारिवारिक संबंधों को तरजीह दी जाती है. इससे हजारों की तादाद में ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीय पेशेवरों की पीड़ा खत्म हो सकती है.

डोनाल्‍ड ट्रंप की योजना. फाइल फोटो
डोनाल्‍ड ट्रंप की योजना. फाइल फोटो

वाशिंगटन : एक अहम नीतिगत बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश की आव्रजन नीति में आमूलचूल बदलाव करने की घोषणा के लिये पूरी तरह तैयार नजर आए जो विदेशियों को मौजूदा व्यवस्था से इतर योग्यता के आधार पर तरजीह देगी. मौजूदा व्यवस्था में पारिवारिक संबंधों को तरजीह दी जाती है. इससे हजारों की तादाद में ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीय पेशेवरों की पीड़ा खत्म हो सकती है.

ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर की यह नई योजना मुख्य रूप से सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और ग्रीनकार्ड तथा वैध स्थायी निवास प्रणाली को दुरुस्त करने पर केंद्रित है जिससे योग्यता, उच्च डिग्री धारक और पेशेवेर योग्यता रखने वाले लोगों के लिये आव्रजन प्रणाली को सुगम बनाया जा सके.

 

Add Zee News as a Preferred Source

मौजूदा व्यवस्था के तहत करीब 66 फीसद ग्रीन कार्ड उन लोगों को दिया जाता है जिनके पारिवारिक संबंध हों और सिर्फ 12 फीसद ही योग्यता पर आधारित है. ट्रंप की इस नई योजना का गुरुवार दोपहर व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में ऐलान करने का कार्यक्रम है.

हालांकि इस योजना को अमलीजामा पहनाना कांग्रेस के विभाजित होने, खासकर आव्रजन सुधार के मुद्दे पर, मुश्किल भरा काम होने वाला है. राष्ट्रपति अपने रिपल्बिकन सांसदों को इस मुद्दे पर समझाने में सफल हो जाएं तो भी सांसद नैंसी पेलोसी के नेतृत्व वाले डेमोक्रेट और दूसरे नेता इसके धुर विरोध में खड़े हैं.

TAGS

Trending news