Delhi में किन 4 सीटों पर लड़ सकती है AAP, जानें कांग्रेस के खाते में आ सकती हैं कौनसी 3 सीटें?

 AAP and Congress Alliance: दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का आधिकारिक ऐलान हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 4 सीटों पर AAP और 3 सीटों पर कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ सकती है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Feb 22, 2024, 02:12 PM IST
  • AAP 4 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
  • कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Delhi में किन 4 सीटों पर लड़ सकती है AAP, जानें कांग्रेस के खाते में आ सकती हैं कौनसी 3 सीटें?

नई दिल्ली: AAP and Congress Alliance: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का दिल्ली में गठबंधन करीब-करीब तय हो गया है. इसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है. दिल्ली में दोनों पार्टियों के बीच 4-3 के फॉर्मूला से गठबंधन हुआ है. राजधानी की 4 सीटों पर आप लड़ेगी और और तीन सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी.

आप का क्या तर्क?
दरअसल, कांग्रेस को तीन सीटें देने के पीछे आप ने दो तर्क दिए हैं. पहला ये कि कांग्रेस बीते विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई. MCD चुनावों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा. इस लिहाज से दिल्ली में आप कांग्रेस से बड़ी पार्टी है. 

AAP किन सीटों पर लड़ सकती है लोकसभा चुनाव?
1.नई दिल्ली
2. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
3. वेस्ट दिल्ली
4. साउथ दिल्ली

कांग्रेस कितन तीन सीटों पर लड़ सकती है लोकसभा चुनाव?
1. पूर्वी दिल्ली
2. उत्तर पूर्वी दिल्ली
3. चांदनी चौक

2019 के लोकसभा चुनाव का समीकरण
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस को आप से ज्यादा वोट मिले थे. कांग्रेस के खाते में 23 फीसदी वोट आए, जबकि आप के खाते में 18 फीसदी वोट आए. 5 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी बनी जबकि आम आदमी पार्टी केवल 2 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी रही.

गुजरात और हरियाणा में ही हो सकता है समझौता
मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि गुजरात और हरियाणा में भी कांग्रेस और AAP का गठबंधन होगा. यहां भी कांग्रेस आप को चुनाव लड़ने के लिए सीटें देगी. 

ये भी पढ़ें- CJI चंद्रचूड़ ने सुनाया पीएम मोदी के फोन का वो किस्सा, जिसके बाद वह आयुर्वेद से जुड़े, अब हैं पूरी तरह शाकाहारी

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़