Bigg Boss OTT 3 Promo: इस बार कंटेस्टेंट के लिए मुश्किल होगा गेम, मैजिक लेकर आ रहे अनिल कपूर

Bigg Boss OTT 3 Promo: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर लगातार नए अपडेट्स आ रहे हैं. इस बीच मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है. प्रोमो में एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर का फेस शानदार अंदाज में रिवील किया है.  सोशल मीडिया पर फैंस शो को लेकर काफी एक्साइटेड लग रहे हैं.  

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jun 10, 2024, 07:55 PM IST
    • बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो
    • अनिल कपूर का दिखेगा नया अंदाज
Bigg Boss OTT 3 Promo: इस बार कंटेस्टेंट के लिए मुश्किल होगा गेम, मैजिक लेकर आ रहे अनिल कपूर

नई दिल्ली: Bigg Boss OTT 3 Promo: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इस बीच सुर्खियों में बना हुआ है. इस बार शो को सलमान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं. इसके साथ ही उनका एक इंट्रोडक्शन टीजर भी मेकर्स ने जारी किया है. शो के बारे में सभी डिटेल्स जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

शो में दिखेगा अनिल कपूर का जलवा

रिलीज हुए प्रोमो में मेकर्स ने अनिल कपूर का फेस शानदार अंदाज में रिवील किया है. अनिल शो होस्ट करने के लिए पूरी तैयारी के साथ आए हैं. प्रोमो में एक्टर कह रहे हैं कि सब ने पूछा अब क्या ही बाकी है AK. मैंने पूछा क्या क्या बाकी है AK. भला, बुरा, खरा खोटा, पानी, आग, गाली ताली, सब देखा, सब सुना, अब मेरी बारी. रूल नया, गेम वही, लड़ेंगे, भिड़ेंगे, टिकेंगे, पता नहीं थोड़ा लॉजिक थोड़ा मैजिक. बहुत हो गया झक्कास कुछ करेंगे खास. इस बार का प्रोमो कुछ हटके लग रहा है. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

जियो सिनेमा पर स्ट्रिम होगा शो

जियो सिनेमा ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा. AK के आने से, अब सब बदलेगा. तैयार हो जाइए इस खास सीजन के लिए. बिग बॉस ओटीटी 3 अनिल कपूर के साथ. जियो सिनेमा पर 21 जून से रात 9 बजे.'

कौन होंगे शो के कंटेस्टेंट्स?

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 में शिवांगी जोशी,  हर्षद चोपड़ा, भव्या गांधी, वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, अहाना देओल, शीजान  खान, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होंमुखे,  मैक्सटर्न(सागर ठाकुर) जैसे स्टार्स के नाम सामने आए हैं. हालांकि, अभी तक कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म नहीं हुए हैं. हाल ही में नुपूर सेनन, अनुषा दांडेकर के नाम भी सामने आए थे शो के लिए, हालांकि उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया. बता दें कि पिछले दो सीजन में एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और एल्विश यादव विनर बने थे. 

ये भी पढ़ें-  Video: अनुष्का शर्मा की इस फिल्म से होना था Sharvari Wagh का डेब्यू, बोलीं- 'कई सालों से वाईआरएफ...'

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने केलिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप

ट्रेंडिंग न्यूज़