सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद हॉस्पिटल पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, पति जहीर के बेटी पहुंची अस्पताल

Shatrughan Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हुए हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jun 28, 2024, 05:55 PM IST
  • शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में हुए भर्ती
  • पति के साथ सोनाक्षी पहुंची हॉस्पिटल
सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद हॉस्पिटल पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, पति जहीर के बेटी पहुंची अस्पताल

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. सोनाक्षी की शादी की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. वहीं इस बीच खबर आ रही है कि एक्ट्रेस पिता शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हुए हैं. सोनाक्षी अपने पति के साथ अस्पताल पहुंची. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला 

भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा 
शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुई हैं. शत्रुघ्न सिन्हा अपने रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं. बताया जा रहा है कि एक्टर पूरी तरह से ठीक हैं. लेकिन उनकी हेल्थ को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंची है.  

वीडियो आया सामने 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की कार अस्पताल से बाहर आते हुए नजर आई है. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. 

बेटी की शादी की शेयर की थी फोटो 
एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकांउट पर बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल की शादी फोटो शेयर की थी. फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- आभार के भाव के साथ इस खास दिन पर हम लोगों के साथ सेलिब्रेट करने के लिए आप सभी का शुक्रियां, आपकी गर्मजोशी, प्यार और बाधाई. हमारी बेटी सोनाक्षी जहीर इकबाल के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत  कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें-  हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, सोशल मीडिया पोस्ट ने किया फैंस को परेशान

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने केलिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप

ट्रेंडिंग न्यूज़