बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को चीयर करने पहुंची मलाइका अरोड़ा, वीडियो देख फैंस बोले-''हद है यार...''

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बी टाउन के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं. फैंस को इनकी जोड़ी खूब पसंद आती है.  

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 31, 2022, 01:00 PM IST
  • अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस को फ्लाइंग किस देते नजर आए एक्टर
बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को चीयर करने पहुंची मलाइका अरोड़ा, वीडियो देख फैंस बोले-''हद है यार...''

नई दिल्ली: अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज कल  'एक विलेन रिटर्न्स' (Ek Villain Returns) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म भले ही कमाल ना दिखा पा रही हो, पर एक्टर को लोग फिल्म में पसंद कर रहे हैं. वहीं अर्जुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइम लाइट में छाए रहते हैं. अर्जुन कपूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग रिलेशनशिप में हैं. दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं. वहीं इनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं. हाल में ही एक बार फिर दोनों का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

अर्जुन ने मलाइका को दी 'किस'

हाल ही में अर्जुन कपूर ने कुणाल रावत के लिए फैशन शो में रैंप वॉक किया. शो में अर्जुन कपूर ने जहां रैंप वॉक करते दिखे, तो दूसरी ओर मलाइका अरोड़ा ऑडियंस में बैठी दिखाई दीं. इस रैंप वॉक से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड को खूब चीयर करती दिखाई दीं. वहीं एक वीडियो में मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर फ्लाइंग किस देते भी दिख रहे हैं. दोनों का ये प्यार भरा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

फैंस को पसंद आया वीडियो

सोशल मीडिया पर फैंस को मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ये लेटेस्ट वीडियोज को खूब पसंद आ रहे हैं. कई फैन्स ने मलाइका को एक परफेक्ट गर्लफ्रेंड बताया है, जो अपने ब्वॉयफ्रेंड को खूब सपोर्ट कर रही हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

एक यूजर ने लिखा, 'कितनी प्यारी जोड़ी है', एक दूसरे ने लिखा, 'ये दोनों जल्दी शादी कर लें, इनकी कैमिस्ट्री ने दिल खुश कर दिया', वहीं एक और ने लिखा, 'यार ये कितनी ऑसम है, प्यार हो तो ऐसा'.

अर्जुन- मलाइका का अनोख रिश्ता

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते लंबे वक्त से रिश्ते में हैं. शुरुआती वक्त में दोनों ने इसे सभी से छिपाकर रखा था,और इस बारे में कुछ भी कहने से बचते थे. वहीं कुछ वक्त बाद सोशल मीडिया पर इनके फोटोज वीडियोज ने दोनों के बीच पक रही इस खिचड़ी का खुलासा कर दिया था. वहीं कपल भी एक दूसरे के पोस्ट्स पर रिएक्ट करने लगे थे, और कुछ वक्त के बाद कपल ने खुलकर अपने प्यार का ऐलान कर दिया था. 

ये भी पढ़ें- Video: सारा अली खान का रैंप वॉक वीडियो हुआ वायरल, इस चीज को देख भड़क उठे फैंस

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़