Met Gala 2023: एक बार फिर महंगे नैकलेस को लेकर चर्चा में प्रियंका चोपड़ा!
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1677646

Met Gala 2023: एक बार फिर महंगे नैकलेस को लेकर चर्चा में प्रियंका चोपड़ा!

मेट गाला के बाद प्रियंका चोपड़ा के 25 मिलियन अमरीकी डॉलर बुलगारी ऑफिसियल हार की नीलामी होने जा रही है. 

Met Gala 2023: एक बार फिर महंगे नैकलेस को लेकर चर्चा में प्रियंका चोपड़ा!

Priyanka Chopra and Nick Jonas at Met Gala 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग व ग्लैमर के लिए जानी जाती है. एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा अपनी कीमती ड्रेस और नेकलेस को लेकर चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला 2023  में रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई. 

इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ ब्लैक टवीनिंग कर पहुंची थी. इस दौरान प्रियंका और निक दोनों ने ब्लैक एंड व्हाइट वैलेंटिनो आउटफिट चुना. 

मेट गाला 2023 में प्रियंका और निक जोनस का हुआ जोरदार स्वागत! 

दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका और निक जोनस ने जब गाला इवेंट में एंट्री ली तो सभी ने उनका जोरदार तालिओं के साथ स्वागत किया. एक्ट्रेस अपने पति का हाथ थामे हुए गाला इवेंट में पहुंची थी और इसी दौरान कपल ने साथ में रेड कार्पेट पर मीडिया को जमकर पोज दिए. 

प्रियंका ने मेट गाला 2023 में पहना सबसे कीमती डायमंड नैकलेस! 

यह भी पढ़ें: Goldy Brar News: गोल्डी बरार का नाम कनाडा के 25 मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल

फिलहाल प्रियंका का मेट गाला इवेंट लुक काफी वायरल हो रहा है. ग्लोबल आइकन ने इवेंट में ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई- हाई स्लिट गाउन पहना था और इसी दौरान एक्ट्रेस के नैकलेस पर सभी की निगाहें टिक गई. वायरल हो रहे टवीट की माने तो प्रियंका के नैकलेस की कीमत 2.5 करोड़ डॉलर है. टवीट में लिखा है, मेट गाला के बाद प्रियंका चोपड़ा के 25 मिलियन अमरीकी डॉलर बुलगारी ऑफिसियल हार की नीलामी होने जा रही है. 

यह भी पढ़ें: Lal Chand Kataruchak news: लाल चंद कटारुचक को लेकर पंजाब CM का सिरसा, मजीठिया और खैहरा पर तंज

(For more news apart from Priyanka Chopra and Nick Jonas at Met Gala 2023, stay tuned to Zee PHH)

Trending news