Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1647823

Salman Khan Death Threat: सलमान को फिर मिली धमकी; शख्स बोला- 30 अप्रैल को करूंगा हत्या

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है. इस बार जोधपुर से उन्हें धमकी दी गई है. धमकी देने वाले शख्स का कहना है कि वह 30 अप्रैल को सलमान खान को मार देगा.

Salman Khan Death Threat: सलमान को फिर मिली धमकी; शख्स बोला- 30 अप्रैल को करूंगा हत्या

Salman Khan Death Threat: सलमान कान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें ये धमकी रॉकी भाई नाम के एक शख्स ने दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये शख्स जोधपुर का रहने वाला है और गऊ रक्षक है. रॉकी ने धमकी दी है कि वह सलमान खान को 30 अप्रैल को मारेगा. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कल पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल प्राप्त हुआ था. जिसमें एक वह शख्स खुद को जोधपुर का रॉकी भाई बता रहा था. इस शख्स ने 30 अप्रैल को सलमान खान को मारने की धमकी दी है. इस मामले की जांच की जा रही है.

इससे पहले लॉरेंस ने दी धमकी

आपको जानकारी के लिए बता दें इससे पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को धमकी दी थी. जिसके बाद उन्होंने एक सफेद रंग की बुलेट प्रूफ कार खरीदी थी. जिसके बाद सलमान की सिक्योरिटी को भी बढ़ाया गया था और उन्हें एक वेपन लाइसेंस की इजाजत भी दी गई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए धमकी वाले मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. सलमान खान और उनकी फैमिली को पिछले कुछ महीनों से धमकियां मिल रही हैं. जिसके बाद एक्टर के घर के बाहर सिक्योरिटी को काफी टाइट किया गया है. सलमान खान का परिवार और पुलिस उनकी सिक्योरिटी को लेकर काफी संजीदा है. इस नई धमकी ने मामले की संजीदगी को और बढ़ा दियाा है. लेकिन पुलिस ने सलमान की सिक्योरिटी के कड़े इंतेजाम किए हुए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान की सिक्योरिटी को बनाने के लिए उनके प्रोग्राम्स के शेड्यूल में भी बदलाव किया जा रहा है. आपको बता दें काले हिरण के शिकार को लेकर लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान के पीछे पड़ा हुआ है. इससे पहले गैंगस्टर ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी. पंजाब के मानसा जिले में उनके ऊपर अंधाधुन फायरिंग की गई जिसमें उनकी मृत्यु हो गई थी.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news