Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2154177
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंGreater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के ढाबे में लगी भीषण आग, वीडियो हो रहा है वायरल

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के ढाबे में लगी भीषण आग, वीडियो हो रहा है वायरल

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में गौर चौक के पास एक ढाबे में आग लग गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें किसी की जान नहीं गई है. पढ़ें पूरी खबर

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के ढाबे में लगी भीषण आग, वीडियो हो रहा है वायरल

Greater Noida Fire: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख इलाके में बुधवार को सड़क किनारे एक ढाबे में भीषण आग लग गई. शेरे पंजाब ढाबे में लगी आग गौर सिटी में आसपास की दुकानों तक फैल गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ग्रेटर नोएडा के ढाबे में भयानक आग

आग की लपटों ने रेस्तरां को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में गहरा काला धुआं छा गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. आग लगने की घटना की जानकारी होने पर आधा दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं. दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आशंका जताई जा रही है कि यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है. हालांकि, घटना की वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

अधिकारी ने क्या कहा?

इस घटना में किसी की जान नहीं हई है. इस बात की पुष्टि करते हुए अग्निशमन अधिकारी ने कहा, "सूचना मिलते ही आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. आग पर काबू पा लिया गया है. वहीं ढाबे में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है." आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है."

Add Zee News as a Preferred Source

चश्मदीदों ने क्या कहा?

पास के एक ढाबे में मौजूद चश्मदीदों ने कहा, "जैसे ही मैं ढाबे से बाहर आया, मैंने भीषण आग देखी. 15 मिनट के अंदर, आसपास के इलाकों में भी आग लग गई." आद लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह आग गौर चौक के पास एक ढाबे में लगी थी.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news