Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2321473
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंHemant Soren Oath: हेमंत सोरेन ने सीएम पद की ली शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

Hemant Soren Oath: हेमंत सोरेन ने सीएम पद की ली शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

Hemat Soren Oath:  झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन आज गुरुवार शाम 4:50 मिनट पर झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इससे पहले प्रदेश के सीएम चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

Hemant Soren Oath: हेमंत सोरेन ने सीएम पद की ली शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

Hemat Soren Oath: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन आज गुरुवार शाम 4:50 मिनट पर झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इससे पहले प्रदेश के सीएम चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे के बाद JMM नेता सोरेन ने गर्वनर सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में मुलाकात की और औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया. हेमंत सोरेन ने आज तीसरी बार झारखंड की कमान संभाली.

इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन ने कहा था

गर्वनर सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन ने कल कहा था, "मैंने JMM की नेतृत्व वाले गठबंधन के फैसले के मुताबिक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राज्य में हमारा गठबंधन मजबूत है. हर किसी को यह पता है कि हेमंत के साथ क्या हुआ था. उनके जाने के बाद गठबंधन के सहयोगियों ने राज्य की जिम्मेदारी मुझे दी थी. अब, गठबंधन ने हेमंत सोरेन के पक्ष में फैसला किया है."

भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, सोरेन के झामुमो के कार्यकारी प्रमुख के पद छोड़ने के कुछ दिनों बाद ही चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को अस्थायी रूप से सीएम का पद की जिम्मेदारी संभाली.

48 साल के सोरेन को पांच महीने जेल में बिताने के बाद 28 जून को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी.  सोरेन के वकील अरुणाभ चौधरी ने पीटीआई को बताया था, "अदालत ने माना है कि प्रथम दृष्टया वह अपराध का दोषी नहीं है और जमानत पर रहने पर याचिकाकर्ता द्वारा अपराध करने की कोई संभावना नहीं है."

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news