विश्व बैडमिंटन चैंपियनयनशिप: सायना, सिंधु और कश्यप जीते

भारत की शीर्ष वरीय और विश्व की तीसरी वरीय महिला एकल खिलाड़ी सायना नेहवाल, युवा स्टार पीवी सिंधु और पुरुष खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप चीन के शहर क्वांगचो में जारी विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के तीसरे दिन अपने-अपने मैच जीतने में सफल रहे लेकिन पुरुष एकल में अजय जयराम को हार का सामना करना पड़ा है।

क्वांगचो : भारत की शीर्ष वरीय और विश्व की तीसरी वरीय महिला एकल खिलाड़ी सायना नेहवाल, युवा स्टार पीवी सिंधु और पुरुष खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप चीन के शहर क्वांगचो में जारी विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के तीसरे दिन अपने-अपने मैच जीतने में सफल रहे लेकिन पुरुष एकल में अजय जयराम को हार का सामना करना पड़ा है।
सायना बुधवार को आसान जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं जबकि सिंधु ने भी अंतिम-16 में जगह बना ली है। पहले दौर में विश्व के 12वें वरीय खिलाड़ी को चौंकाने वाले जयराम और लंदन ओलम्पिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले कश्यप को हालांकि हार मिली। पहले दौर में बाई हासिल करने वाली सायना ने दूसरे दौर के मुकाबले में रूस की ओग्ला गोलोवानोवा को 2-15, 21-4 से हराया। यह मैच 23 मिनट चला। सायना और ओग्ला के बीच यह पहली भिड़ंत थी।
तीसरे दौर में सायना का सामना थाईलैंड की पोर्नटिप बी. के साथ होगा। इन दोनों के बीच यह छठी भिड़ंत होगी। 18वीं वरीय पोर्नटिप को सायना ने अब तक पांचों बार हराया है। भारत के लिए महिला एकल वर्ग में पदक की दावेदार सिंधु भी तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। सिंधु को हालांकि जापान की कोओरी इमाबेपू को हराने के लिए एक घंटा 11 मिनट इंतजार करना पड़ा।
विश्व की 12वीं और टूर्नामेंट की 10वीं वरीय सिंधु ने यह मैच 19-21 21-19 17-21 से जीता। इससे पहले दोनों खिलाड़ी एक बार आमने-सामने हुई थीं। उसमें भी सिंधु की जीत हुई थी। सिंधु को भी पहले दौर में बाई मिला था। अगले दौर में सिंधु का सामना विश्व की दूसरी वरीय चीनी खिलाड़ी यिहान वांग से होगा। वांग और सिंधु के बीच इससे पहले एक बार भिड़ंत हुई है, जिसमें यिहान विजयी रही हैं। यिहान ने इस साल सुदीरमन कप में सिंधु को पराजित किया था।
जयराम ने पहले दौर में हांगकांग के विंग की वोंग को चौंकाते हुए बड़ा उलटफेर किया था लेकिन दूसरे दौर में वह स्पेन के पाब्लो एबियन के खिलाफ अपने खेल का स्तर बरकरार नहीं रख सके और 9-21, 17-21 से हार गए। यह मैच 31 मिनट चला। कश्यप ने चेक गणराज्य के पीटर कोकाल को हराया। 13वें वरीय कश्यप के खिलाफ खेल रहे कोलाक रिटायर्ड हर्ट हुए। मैच से हटते समय कश्यप पहले गेम में 14-5 से आगे चल रहे थे। यह मैच 11 मिनट ही चला। अगले दौर में कश्यप का सामना टूर्नामेंट के छठे वरीय हांगकांग के युन हू के साथ होगा। इन दोनों खिलाड़ियों बीच यह तीसरी भिड़ंत होगी। दोनों ही बार युन की जीत हुई है।
पुरुष युगल वर्ग में भी भारत को निराशा मिली। तरुण कोना और अरुण विष्णु की जोड़ी को दूसरे दौर के मुकाबले में इंडोनेशिया के अल्वेंत चंद्रा और मार्किस किडो ने 21-15 13-21 21-17 से हराया। यह मैच 40 मिनट चला। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.