नई दिल्ली : उत्तर भारत के राज्यों में लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। राजस्थान का चुरू इस क्षेत्र में सबसे गर्म स्थल रहा जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर भागों में पारे ने 46 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छुआ। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस सत्र में सबसे ज्यादा है। राजधानी में कल अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 68 से 19 प्रतिशत के बीच रही।
पंजाब और हरियाणा में पिछले तीन दिन में तापमान में लगातार वृद्धि हुई है। हरियाणा में हिसार सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अंबाला में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब में चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। राजस्थान के कोटा, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जयपुर और बाड़मेर में क्रमश: 46.2, 45.7, 45, 44.6 और 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। (एजेंसी)
उत्तर भारत
उत्तर भारत में लू का कहर, दिल्ली में पारा 44 के पार
उत्तर भारत के राज्यों में लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा।
Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.