‘पाकिस्तान की मुजाहिदीन रेजीमेंट ने किया भारतीय चौकी पर हमला’

पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए सोमवार आधी रात भारतीय चौकी पर हमला किया। पुंछ सेक्टर के सरला चौकी पर हुए हमले में पांच भारतीय जवान शहीद हो गए।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
श्रीनगर : पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए सोमवार आधी रात भारतीय चौकी पर हमला किया। पुंछ सेक्टर के सरला चौकी पर हुए हमले में पांच भारतीय जवान शहीद हो गए।
हमले में एक जेसीओ और चार जवान शहीद हुए हैं जबकि एक जवान घायल है। भारतीय गश्ती दल पर पाकिस्तानी सेना ने घात लगाकर हमला किया।
एक सूत्र ने बताया, ‘घायल जवान को विमान से जम्मू लाया गया है, जहां उसका इलाज किया जाएगा। पाकिस्तानी सेना हमला करने के बाद पीछे लौट गई।’
सूत्रों के मुताबिक 101 मुजाहिदीन रेजीमेंट के करीब 15-20 पाकिस्तानी सैनिकों ने कुछ आतंकवादियों के साथ मिलकर नियंत्रण रेखा के भारतीय क्षेत्र में सरला पोस्ट पर हमला किया। पाकिस्तानी सैनिक कथित रूप से भारतीय क्षेत्र में 500 मीटर अंदल दाखिल हुए।
इस घटना पर इस्लामाबाद से कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए नई दिल्ली ने पाकिस्तान के डिप्टी हाई कमिश्नर को तलब किया है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.