`डेढ़ इश्किया` के साथ ही रिलीज होगा `गुलाब गैंग` का ट्रेलर

माधुरी दीक्षित अभिनीत `गुलाब गैंग` का ट्रेलर शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही `डेढ़ इश्किया` के साथ जारी होगा। यह दिग्गज अभिनेत्री सात वर्षो के अंतराल के बाद अब अभिषेक चौबे की फिल्म `डेढ़ इश्किया` में दिखेंगी।

मुंबई : माधुरी दीक्षित अभिनीत `गुलाब गैंग` का ट्रेलर शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही `डेढ़ इश्किया` के साथ जारी होगा। यह दिग्गज अभिनेत्री सात वर्षो के अंतराल के बाद अब अभिषेक चौबे की फिल्म `डेढ़ इश्किया` में दिखेंगी। इसमें नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और हुमा कुरैशी भी हैं। एक बयान के मुताबिक, माधुरी के प्रशंसक उन्हें न केवल `डेढ़ इश्किया` में देखेंगे, बल्कि `गुलाब गैंग` में उनके अभिनय की झलक भी देखेंगे।
अनुभव सिन्हा द्वारा निर्मित और सहारा मूवी स्टूडियो एवं भरत शाह की सह-प्रस्तुति `गुलाब गैंग` का निर्देशन सौमिक सेन ने किया है। फिल्म में अभिनेत्री जूही चावला भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म `गुलाब गैंग` बुंदेलखंड प्रदेश के महिला संगठन से प्रेरित है। नारी सशक्तीकरण पर केंद्रित यह फिल्म सिनेमाघरों में 7 मार्च से प्रदर्शित होगी।
(एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.