पाकिस्तान की जेलों में 219 भारतीय कैदी : केंद्र सरकार

विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह ने आज लोकसभा में बताया कि उपलब्ध सूचना के अनुसार पाकिस्तानी जेलों में 219 भारतीय असैनिक कैदी हैं। हालांकि पाकिस्तान सरकार द्वारा दी गयी भारतीय कैदियों की सूची के अनुसार पाकिस्तानी जेलों में केवल 47 असैनिक भारतीय कैदी हैं।

नई दिल्ली : विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह ने आज लोकसभा में बताया कि उपलब्ध सूचना के अनुसार पाकिस्तानी जेलों में 219 भारतीय असैनिक कैदी हैं। हालांकि पाकिस्तान सरकार द्वारा दी गयी भारतीय कैदियों की सूची के अनुसार पाकिस्तानी जेलों में केवल 47 असैनिक भारतीय कैदी हैं।

सिंह ने निशिकांत दुबे के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि उपलब्ध सूचना के अनुसार, पाकिस्तानी जेलों में 219 भारतीय असैनिक कैदी हैं। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच कैदियों की सूची के द्विवाषिर्क आदान-प्रदान के तहत पाकिस्तान सरकार द्वारा दी गयी भारतीय कैदियों की सूची के अनुसार पाकिस्तानी जेलों में 47 असैनिक भारतीय कैदी हैं।

उन्होंने बताया कि उपलब्ध रिकार्ड के अनुसार (1 जुलाई, 2014 की स्थिति के अनुसार) यह माना जा रहा है कि 249 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। सिंह ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि पाकिस्तान में दो असैनिक कैदियों का भारत वापस आना बाकी है जिन्होंने अपनी सजा क्रमश: 8 अक्तूबर, 2013 और 30 अप्रैल 2013 को पूरी कर ली है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय मिशन उनकी शीघ्र रिहाई तथा भारत वापसी से संबंधित मामला पाकिस्तानी प्राधिकारों के साथ उठा रहा है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.