महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 4 सितंबर को मुम्बई में होंगे अमित शाह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो महीने शेष रहने के मद्देनजर भाजपा ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है जिसने राज्य में 15 वर्ष पुराने कांग्रेस-राकांपा शासन को हटाने को लेकर प्रतिबद्धता जतायी है।

मुम्बई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो महीने शेष रहने के मद्देनजर भाजपा ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है जिसने राज्य में 15 वर्ष पुराने कांग्रेस-राकांपा शासन को हटाने को लेकर प्रतिबद्धता जतायी है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र में पार्टी नेताओं से कहा है कि वे कांग्रेस-राकांपा सरकार को हटाने के लिए जो कर सकते हैं करें। वह यहां चार सितम्बर को यहां आएंगे और पार्टी अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह उनका पहला मुम्बई दौरा होगा।

शाह प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे जिसका आयोजन विधानपरिषद में विपक्ष के नेता विनोद तावड़े के विले पार्ले पूर्व स्थित आवास पर होगा। वह शाम में माटुंगा में षनमुखंदा सभागार में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

शाह का यह दौरा इस मायने में महत्वपूर्ण है कि भाजपा शिवसेना से अधिक सीटों की मांग कर रही है जिसको लेकर सीट बंटवारे को लेकर होने वाली बातचीत में गतिरोध उत्पन्न हो गया है।

महाराष्ट्र में पार्टी मामलों के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर का प्रदेश पार्टी नेताओं से कल बातचीत करना निर्धारित है जिसमें विधानसभा के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा होगी।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.