मुरादाबाद हिंसा: संगीत सोम को जिला में घुसने पर प्रशासन ने लगाई रोक

मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी विधायक संगीत सोम को जिला प्रशासन ने आज मुरादाबाद में घुसने पर रोक लगा दी है। साथ ही प्रशासन ने कहा है कि अगर आदेश का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुरादाबाद हिंसा: संगीत सोम को जिला में घुसने पर प्रशासन ने लगाई रोक

ज़ी मीडिया ब्यूरो/रामानुज सिंह
नई दिल्ली/मुरादाबाद: मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी विधायक संगीत सोम को जिला प्रशासन ने आज मुरादाबाद में घुसने पर रोक लगा दी है। साथ ही प्रशासन ने कहा है कि अगर आदेश का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने कहा कि अगर संगीत सोम इस इलाके में घुसते हैं तो उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

इसी बीच, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुरादाबाद हिंसा के बारे में जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। एसएसपी धर्मवीर द्वारा कंठ गांव में महापंचायत बुलाने का भाजपा पर आरोप लगाने के एक दिन बाद गृहमंत्री ने रिपोर्ट मांगी।

कांठ में हाल ही में एक मंदिर से एक लाउडस्पीकर को हटाने पर हुए विवाद के बाद इस क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव होने के बाद राज्य के आदेश को चुनौती देते हुए महापंचायत या सभा का आयोजन प्रदेश भाजपा द्वारा किया गया था। उसके बाद पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव और फायरिंग की घटना हुईं। जिसमें कई लोग घायल हो गए। जिलाधिकारी चंद्रकांत को आंख में गंभीर चोट लगी। उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

इस घटना के बाद भाजपा के नेता, मुरादाबाद के सांसद सर्वेश कुमार सिंह, अमरोहा के सांसद कुंवर सिंह तंवर, संभल के सांसद सत्यपाल सैनी, रामपुर के सांसद नेपाल सिंह, विधायक संगीत सोम और उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी वाजपेयी के नेतृत्व में कमिटी बनाई है जो इस घटना की जांच करेगी।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.