16वीं लोकसभा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेशा सामाजिक कार्यकर्ता तो राहुल गांधी हैं रणनीतिक परामर्शक

16वीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों में सबसे अधिक 143 सदस्यों का पेशा खेती है जबकि इसके बाद 87 सदस्य पेशे से सामाजिक कार्यकर्ता हैं। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी सदस्यों के पेशे के विवरण के मुताबिक, वर्तमान लोकसभा में 72 सदस्य कारोबारी है जबकि 54 सदस्य वकील, 36 सदस्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा 26 सदस्य पेशे से चिकित्सक हैं। इस विवरणी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेशा सामाजिक कार्यकर्ता का है। वहीं, कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पेशे से रणनीतिक परामर्शक हैं।

16वीं लोकसभा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेशा सामाजिक कार्यकर्ता तो राहुल गांधी हैं रणनीतिक परामर्शक

नई दिल्ली : 16वीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों में सबसे अधिक 143 सदस्यों का पेशा खेती है जबकि इसके बाद 87 सदस्य पेशे से सामाजिक कार्यकर्ता हैं। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी सदस्यों के पेशे के विवरण के मुताबिक, वर्तमान लोकसभा में 72 सदस्य कारोबारी है जबकि 54 सदस्य वकील, 36 सदस्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा 26 सदस्य पेशे से चिकित्सक हैं। इस विवरणी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेशा सामाजिक कार्यकर्ता का है। वहीं, कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पेशे से रणनीतिक परामर्शक हैं।

नरेंद्र मोदी का पेशा सामाजिक कार्यकर्ता, सोनिया गांधी का राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता का बताया गया है। 16वीं लोकसभा में 9 सांसद पेशे से कलाकार, 9 सांसद प्रोफेसर, 7 फिल्म कलाकार और 6 शिक्षक है। लखनऊ से सांसद एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह पेशे से शिक्षक हैं।

पांच सांसद पेशे से उद्योगपति, 5 सदस्य पत्रकार, 5 सांसद शिक्षाविद, 5 सांसद बिल्डर, 3 परामर्शक, 3 इंजीनियर, 3 सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी, 2 रक्षा सेवा से सेवानिवृत्त, 2 लेखक, 1 खिलाड़ी, 1 राजनयिक, 1 चार्टर्ड एकाउंटेंट, 1 क्रिकेटर, 1 चार्टर्ड इंजीनियर, 1 समाज सुधारक, 1 रणनीतिक परामर्शक हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पेशे से रणनीतिक परामर्शक हैं।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.