जॉन केरी और सुषमा स्वराज के बीच कई मुद्दों पर रणनीतिक वार्ता

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने गुरुवार को यहां पांचवें भारत-अमेरिका रणनीतिक वार्ता की अध्यक्षता की। इस दौराना दोनों पक्षों ने सुरक्षा और ऊर्जा के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ‘बदलाव वाले पहल’ पर चर्चा की।

नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने गुरुवार को यहां पांचवें भारत-अमेरिका रणनीतिक वार्ता की अध्यक्षता की। इस दौराना दोनों पक्षों ने सुरक्षा और ऊर्जा के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ‘बदलाव वाले पहल’ पर चर्चा की।

दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली, जिसके बाद दोनों देशों के ऊर्जा एवं व्यापार सहित विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता हुई। वार्ता से पहले केरी ने वाणिज्य सचिव पेन्नी प्रीत्जेकर के साथ वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की।

नई सरकार के सत्ता में आने के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री की राजनीतिक स्तर पर यह पहली उच्चस्तरीय वार्ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे से दो महीने पहले हुई इस बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों में जोश भरना है जो संप्रग सरकार के अंतिम वषरें में गति खोती प्रतीत हो रही थी।

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.