...जब मंडेला से मिलकर भावुक हो गई थीं सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 2007 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उस समय कुछ भावुक हो गयी थीं जब उन्होंने सुना कि किस प्रकार अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस उनकी सास इंदिरा गांधी और उनके पति राजीव गांधी की ऋणी है।

जोहानिसबर्ग : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 2007 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उस समय कुछ भावुक हो गयी थीं जब उन्होंने सुना कि किस प्रकार अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस उनकी सास इंदिरा गांधी और उनके पति राजीव गांधी की ऋणी है।
रंगभेद विरोधी वरिष्ठ कार्यकर्ता अहमद कथरादा ने उस समय सोनिया गांधी का परिचय अतिथियों और बड़ी संख्या में मौजूद मीडियाकर्मियों से कराते हुए हुआ था कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी तथा भारत ने एक देश के रूप में रंगभेद मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। अहमद 26 साल तक दक्षिण अफ्रीकी जेलों में मंडेला के साथ बंद रहे और उनके करीबी सहयोगियों में से एक रहे।
अहमद ने कहा था कि इंदिरा गांधी ने अपने पूरे जीवन में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस :एएनसी: को नस्लभेद विरोधी आंदोलन में पूरा समर्थन दिया। दिल्ली में एएनसी कार्यालय स्थापित किए जाने में भी उनकी अहम भूमिका थी और भारत पहला देश था जिसने एएनसी को राजनयिक दर्जा दिया था। उन्होंने कहा कि इस और अन्य वजहों से हम श्रीमती सोनिया गांधी का भारतीय नेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष के रूप में स्वागत करते हुए प्रसन्न हैं। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.