2014 लोकसभा चुनाव: कुछ प्रमुख तथ्य

लोकसभा चुनाव से संबंधित कुछ प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं।

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से संबंधित कुछ प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं।
-कुल मतदाता संख्या : 81.4 करोड़ (81,45,91,184)।
- पुरुष मतदाता : 42.6 करोड़ (42,66,15,513)।
-महिला मतदाता : 38.7 करोड़ (38,79,11,330)
-अन्य मतदाता : 28,341
-पहली बार मतदान करने वाले मतदाता : 2.3 करोड़ (2,31,61,296)
-मतदान केंद्रों की संख्या : 9,30,000
-80 लाख नागरिकों और 30 लाख सुरक्षा कर्मियों की तैनाती
-नोटा (उपर्युक्त में से कोई नहीं) विकल्प का पहली बार संसदीय चुनाव में प्रयोग
-भारत नोटा का उपयोग करने वाला 12वां देश
-एक मतदाता सिर्फ एक स्थान पर पंजीकृत हो सकता है।
-एक व्यक्ति असम स्वायत्त जिला, लक्षद्वीप और सिक्किम को छोड़कर देश में और कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.