उत्तर प्रदेश के 12 विधायक लोकसभा के लिए निर्वाचित

उत्तर प्रदेश में भाजपा के 11 और उसकी सहयोगी अपना दल के एक विधायक को लोकसभा चुनाव में जीत मिली है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा के 11 और उसकी सहयोगी अपना दल के एक विधायक को लोकसभा चुनाव में जीत मिली है।
लोकसभा के लिए चुने गये भाजपा विधायकों में पार्टी विधान मंडल दल के नेता हुकुम सिंह शामिल है, जो कैराना लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। राज्य विधान परिषद में पार्टी के नेता रहे डॉ. नेपाल सिंह भी रामपुर लोकसभा सीट से विजयी रहे हैं और इस तरह उनकी सीट पर भी उप चुनाव का रास्ता बन गया है।
लोकसभा के लिए चुने गए भाजपा के अन्य विधायकों में सहारनपुर सीट से राघव लखन पाल गौतमबुद्धनगर से डॉ. महेश शर्मा, बिजनौर से कुंवर भारतेन्दु सिंह, मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश सिंह, खीरी से अजय मिश्र उर्फ टेनी, झांसी से उमा भारती, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, फूलपुर से केशव प्रसाद मौर्य, बहराइच से सावित्री फूले और देवरिया से कलराज मिश्र शामिल हैं।
भाजपा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद जिन विधान सभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं उनमें हुकुम सिंह की प्रबुद्धनगर अजय मिश्र की खीरी उमा भारती की महोबा कलराज मिश्र की लखनउ पूर्व केशव वर्मा की कौशाम्बी साध्वी निरंजन ज्योति की हमीरपुर भारतेन्दु सिंह की बिजनौर महेश शर्मा की गौतमबुद्धनगर राघव लखनपाल की सहारनपुर कुंवर सर्वेश सिंह की मुरादाबाद और सावित्री बाई फूले की बलहा सीटें शामिल हैं।
अपना दल की महासचिव अनुप्रिया पटेल रोहनिया से विधायक हैं और मिर्जापुर सीट से लोकसभा पहुंचने के बाद छह महीने के भीतर उनकी सीट पर भी उप चुनाव होगा। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.