मोदी की जीत निर्णायक नेतृत्व के लिए जनादेश : बादल

ऐतिहासिक जीत में राजग की अगुवाई करने के लिए नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज गठबंधन की भारी जीत को स्पष्ट तथा निर्णायक नेतृत्व के लिए मजबूत जनादेश बताया।

चंडीगढ़ : ऐतिहासिक जीत में राजग की अगुवाई करने के लिए नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज गठबंधन की भारी जीत को स्पष्ट तथा निर्णायक नेतृत्व के लिए मजबूत जनादेश बताया।
बादल ने यहां जारी एक बयान में राजग की जीत सुनिश्चित करने के लिए देश की जनता का आभार जताया और कहा कि शानदार परिणाम मोदी के नजरिए और भारत को विश्व का प्रमुख राष्ट्र बनाने की उनकी मजबूत प्रतिबद्धता की जीत है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी के सतत अभियान और कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार के निकम्मेपन ने राजग की स्थिति को मजबूत किया। बादल ने कहा कि राजग के हाथों कांग्रेस की भारी पराजय इस बात का सबूत है कि देशवासियों ने कांग्रेस पार्टी की जनविरोधी नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.