सत्ता के लिए बीजेपी लांघ रही सीमाएं : सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां गुरुवार को कहा कि केंद्र की सत्ता पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी सीमाएं लांघ रही है।

अंबिकापुर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां गुरुवार को कहा कि केंद्र की सत्ता पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी सीमाएं लांघ रही है। सरगुजा संसदीय सीट के सूरजपुर के भटगांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन इस बार का लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बार एक तरफ कांग्रेस है तो दूसरी ओर ऐसे दल हैं जो लोगों को लोगों से लड़ाने का काम कर रहे हैं। सभा के दौरान सांसद मोतीलाल वोरा, मोहसिना किदवई, छत्तीसगढ़ प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव भी मौजूद थे। सरगुजा सीट पर कांग्रेस के रामदेव राम का मुकाबला भाजपा के कमल भान से है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.