पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान को आज दिल का दौरा पड़ा और शहर के अस्पताल में उनकी देखभाल कर रहे डाक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

भिलाई (छत्तीसगढ़) : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान को आज दिल का दौरा पड़ा और शहर के अस्पताल में उनकी देखभाल कर रहे डाक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है।

1990 के दशक में अनिल कुंबले और वेंकटपति राजू के साथ स्पिन तिकड़ी में शामिल चौहान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनके निवास से सेक्टर नौ स्थिति अस्पताल में ले जाया गया।

48 वर्षीय क्रिकेटर को फिर अपोलो बीएसआर अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। वह आईसीयू में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

चौहान का 1997 में कराची में सकलेन मुश्ताक की गेंद पर यादगार छक्का लगाना सभी के जेहन में ताजा है जिससे भारत ने पाकिस्तान को हराया था। उन्होंने 1993 से 1998 तक 21 टेस्ट और 35 वनडे में देश का प्रतिनिधित्व किया है।
 

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.