पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भाई हत्या केस में नामजद

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भाई को एक सत्र अदालत ने यहां 2005 में एक स्थानीय कांग्रेसी नेता की हत्या के मामले में नामजद किया।

जलगांव (महाराष्ट्र) : पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भाई को एक सत्र अदालत ने यहां 2005 में एक स्थानीय कांग्रेसी नेता की हत्या के मामले में नामजद किया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी जे शेगोकर ने पूर्व राष्ट्रपति के छोटे भाई गजेंद्र नारायण पाटिल और पूर्व विधायक उल्हास पाटिल को आरोपी नामजद करने का आदेश दिया। यह आदेश पीड़ित प्रोफेसर वी जी पाटिल की पत्नी के आवेदन पर दिया गया।

जलगांव जिला कांग्रेस के तत्कालीन प्रमुख वी जी पाटिल की सितंबर 2005 में हत्या कर दी गई थी।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.