यूपी के तापमान में गिरावट की उम्मीद

उत्तर प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को आसमान पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी और लू के थपेड़ों से थोडी राहत मिल सकती है।
बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। बुधवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है।
बुधवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 39.6 डिग्री, इलाहाबाद का 43.5 डिग्री सेल्सियस और आगरा का 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.