यूरोपीय संघ में 90 लाख महिलाएं बलात्कार पीड़ित : सर्वेक्षण

यूरोपीय संघ में 42 हजार महिलाओं पर किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि हर दस में से लगभग एक महिला यौन हिंसा का शिकार बनी है और उनमें से आधी महिलाओं के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ।

वियना : यूरोपीय संघ में 42 हजार महिलाओं पर किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि हर दस में से लगभग एक महिला यौन हिंसा का शिकार बनी है और उनमें से आधी महिलाओं के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ।
अपने तरह के इस बड़े सर्वेक्षण के नतीजों को आज यूरोपीय संघ की मूल अधिकारों की एजेंसी (ईयू एजेंसी फॉर फंडामेंटल राइट्स) ने जारी किया। यूरोपीय संघ के 28 देशों की 1866 लाख महिलाओं ने जिस यौन हिंसा और शोषण का सामना किया उसका पता लगाने के लिए यह सबसे महत्वाकांक्षी प्रयास है।
सर्वेक्षण में पाया गया कि 10 करोड़ से अधिक महिलाएं 11 श्रेणियों में विभाजित किए गए यौन शोषण का शिकार हुईं। विभिन्न श्रेणियों में बांटे गए इस यौन शोषण में अभद्र इशारों से लेकर घूमने के लिए साथ चलने के अनुचित अनुरोध तक शामिल हैं। सात में से सिर्फ एक महिला ने अपने अंतरंग साथी द्वारा की जा रही हिंसा की शिकायत पुलिस में की।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी किया गया यह सर्वेक्षण यूरोपीय संघ के सभी 28 देशों में 15 से 74 साल की महिलाओं के साथ किए गए साक्षात्कार पर आधारित है। यह सर्वेक्षण वर्ष 2012 में मार्च से सितंबर के बीच संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध ‘यूरोपियन इन्स्टीट्यूट फॉर क्राइम प्रीवेन्शन एंड क्रिमिनल जस्टिस’ तथा ‘यूएन इंटररीजनल क्राइम एंड जस्टिस रिसर्च इन्स्टीट्यूट’ ने किया।
सर्वे के अनुसार, 10 फीसदी प्रतिभागियों ने 15 साल की उम्र से यौन हिंसा का शिकार होने के बारे में बताया। जबकि एक फीसदी प्रतिभागियों के अनुसार, करीब 20 साल की उम्र में उनके साथ बलात्कार किया गया। इन आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि 15 साल से 74 साल की उम्र की करीब 90 लाख से अधिक महिलाओ के साथ बलात्कार हुआ। बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा के 97 फीसदी मामलों में पुरूष शामिल थे। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.