गांधी जी के परपौत्र का चयन कंसास स्टेट असेंबली में

बीते छह नवंबर को हुए आम चुनावों में गांधी जी के एक परपौत्र का चुनाव अमेरिका की कंसास स्टेट असेंबली में हो गया है।

वाशिंगटन : बीते छह नवंबर को हुए आम चुनावों में गांधी जी के एक परपौत्र का चुनाव अमेरिका की कंसास स्टेट असेंबली में हो गया है। रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव में खड़े हुए 72 वर्षीय शांति गांधी ने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी थियोडोर एंस्ले ‘टैड’ को कंसास के 52 असेंबली जिलों के लिए हुए चुनावों में नौ प्रतिशत अंकों से हरा दिया।
शांति गांधी महात्मा गांधी के पौत्र स्वर्गीय कांतीलाल और उनकी पत्नी स्वर्गीय सरस्वती गांधी के पुत्र हैं। पेशे से शांति गांधी हृद्य रोग विशेषज्ञ हैं। बॉम्बे विश्वविद्यालय से चिकित्सा में स्नातक करने के बाद वे 1967 में अमेरिका आ गए थे। उन्होंने वर्ष 2010 में कंसास राज्य के तोपेका शहर में स्टोरमोंट वेल अस्पताल से सेवानिवृत्ति ले ली थी।
कंसास के राज्य सचिव की घोषणा के अनुसार, इन चुनावों में गांधी को 6,413 वोट मिले जबकि एंस्ले को 5,357 वोट मिले। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.