भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को राजनीति ने बांट दिया: अन्ना

अरविंद केजरीवाल पर परोक्ष हमला करते हुए अन्ना हजारे ने आज कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को राजनीति ने बांट दिया और पार्टी समर्थक समूह उनकी इच्छा के खिलाफ चला गया।

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल पर परोक्ष हमला करते हुए अन्ना हजारे ने आज कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को राजनीति ने बांट दिया और पार्टी समर्थक समूह उनकी इच्छा के खिलाफ चला गया। अन्ना ने खुद को किसी पार्टी या सांप्रदायिक संगठन से जोड़े जाने पर आपत्ति जताई।
केजरीवाल के नेतृत्व वाले समूह के अलग होने के बाद भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को चलाने के लिए योग गुरु रामदेव के माध्यम से आरएसएस से उनकी निकटता के आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने ऐसा कहा। उन्होंने कहा, ‘जो लोग पार्टी का पक्ष लेते हैं वे कहते हैं कि अगर अन्ना कहें तो वे पार्टी नहीं बनाएंगे। लेकिन इसके बावजूद वे मेरे निर्णयों के खिलाफ गए। ऐसा भी कहा जाता है कि वे पार्टी इसलिए बना रहे हैं कि अन्ना ने ऐसा निर्णय किया। यह ठीक नहीं है।’ (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.