Saturday Remedies: शनिवार के दिन करें पीपल से जुड़े ये खास उपाय, शनि दोष का प्रभाव होगा कम
Advertisement

Saturday Remedies: शनिवार के दिन करें पीपल से जुड़े ये खास उपाय, शनि दोष का प्रभाव होगा कम

Shaniwar Ke Upay:  अगर किसी व्यक्ति पर शनि की क्रूर दृष्टि या कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो जाएं तो देखते ही देखते दरिद्रता उसके पीछे लग जाती है और उसको नौकरी में घाटा, परिवारिक माहौल खराब हो जाता है. 

 शनिवार के उपाय

Shani Dosh Ke Upay : शनिदेव को कर्मफलदाता और न्याय के देवता माना जाता है. शनि की कृपा अगर व्यक्ति पर होती है तो वह दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की करता है और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है. वही अगर किसी व्यक्ति पर शनि की क्रूर दृष्टि या कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो जाएं तो देखते ही देखते दरिद्रता उसके पीछे लग जाती है और उसको नौकरी में घाटा, परिवारिक माहौल खराब हो जाता है. सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित है. वैसे ही शनिवार का दिन शनिदेव का दिन माना जाता है. अगर आपकी भी कुंडली में शनि की दशा कमजोर है तो आप पीपल के पत्ते से जुड़े उपायों को कर सकते हैं. मान्यता है कि इन उपायों को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं. 

शनिवार के दिन करें ये उपाय (Shaniwar Ke Upay) 

- शनिवार के दिन पीपल के सबूत 11 पत्ते लेकर उनकी बना लें. ध्यान रखें कि पत्ता कहीं से कटा-फटा न हो. अब इस माला को शनि मंदिर में जाकर शनि देव को अर्पित करें. माला अर्पित करते समय ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करते रहें. इससे कोर्ट-कचहरी की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें- आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें अपना राशिफल

 मेष राशि का वर्षफल 2023  वृष राशि का वर्षफल 2023
 मिथुन राशि का वर्षफल 2023  कर्क राशि का वर्षफल 2023
 सिंह राशि का वर्षफल 2023  कन्या राशि का वर्षफल 2023
 तुला राशि का वर्षफल 2023  वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
 धनु राशि का वर्षफल 2023  मकर राशि का वर्षफल 2023
 कुंभ राशि का वर्षफल 2023  मीन राशि का वर्षफल 2023

- अगर आपके दांपत्य जीवन में मिठास नहीं है या फिर लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है तो शनिवार के दिन थोड़े से काले दिन पीपल के पेड़ में चढ़ाए. इसके साथ ही आप पीपल की जड़ में जल अर्पित करें. 

- पुष्प नक्षत्र के दौरान शनिवार के दिन एक लोटा जल लें. उसमें थोड़ी सी चीनी डाल दें. इस जल को पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें. साथ ही ‘ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें. इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी.  

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news