Gold Price: एक बार फिर से सस्ता हो गया सोना, चांदी हो गई महंगी, फटाफट जानें ताजा भाव
Advertisement
trendingNow11676337

Gold Price: एक बार फिर से सस्ता हो गया सोना, चांदी हो गई महंगी, फटाफट जानें ताजा भाव

Siver Price: बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में 105 रुपये की गिरावट आई. इसके साथ ही सोना सस्ता होकर 60 हजार रुपये से भी नीचे चला गया. अब सोने की कीमत गिरावट के बाद 59,975 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.

Gold Price: एक बार फिर से सस्ता हो गया सोना, चांदी हो गई महंगी, फटाफट जानें ताजा भाव

Gold Price Update: देश में सोना और चांदी की खरीद-बिक्री हर दिन हो रही है. वहीं सोना और चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव भी देखा जा रहा है. अब सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है. हालांकि चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है. सोने की कीमत अब गिरकर 60 हजार से भी कम हो गई है. वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 75 हजार रुपये के पार चली गई है.

सोना
बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में 105 रुपये की गिरावट आई. इसके साथ ही सोना सस्ता होकर 60 हजार रुपये से भी नीचे चला गया. अब सोने की कीमत गिरावट के बाद 59,975 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. वहीं पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

चांदी
हालांकि, चांदी की कीमत में इजाफा देखने को मिला है. चांदी की कीमत 700 रुपये से ज्यादा बढ़ी है, जिसके कारण चांदी प्रति किलो 75 हजार रुपये के पार हो गई है. 730 रुपये के उछाल के साथ चांदी 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इसके साथ ही अब चांदी खरीदना महंगा हो गया है.

विदेशी बाजार
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक - जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत 105 रुपये की गिरावट के साथ 59,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी.’’ विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,981 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी बढ़कर 25.12 डॉलर प्रति औंस हो गई. गांधी ने कहा कि बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कारोबारियों ने नए सौदों से दूरी बनाए रखी.

जरूर पढ़ें:                                                                                                                                                                                                                                                                          

सिर्फ रजिस्ट्री कराने से नहीं बनते प्रॉपर्टी के मालिक, ये एक गलतफहमी अभी कर लें दूर NSE ने न‍िवेशकों को चेताया, यहां न‍िवेश करने वाले हो जाएंगे 'कंगाल'; आज ही न‍िकाल लें पैसा
बैंकों ने बढ़ाई ब्‍याज दर, होम लोन लेने वालों ने बनाया र‍िकॉर्ड; जान‍िए क्‍या है यह? Swiggy से खाना मंगाने वालों को झटका! अब ग्राहकों को देना होगा यह एक्‍सट्रा चार्ज
PM Kisan पर केंद्रीय कृष‍ि मंत्री ने की ऐसी घोषणा, सुनकर खुशी से उछल पड़े देश के सभी क‍िसान Tax Payers पर मेहरबान हुईं व‍ित्‍त मंत्री, आ गया नया स‍िस्‍टम; टैक्‍स चोरी की तो पकड़े जाओगे
Adani Group पर अभी नहीं आएगी SEBI की र‍िपोर्ट, अदालत में की यह अपील Q4 Result: इन दो बैंक को हुआ तगड़ा मुनाफा, अकाउंट है तो फटाफट जानें ये अपडेट
Income Tax: सरकार ने कर दिया ऐलान, ITR भरते वक्त इन फॉर्म का रखें ध्यान, एक गलती पड़ेगी भारी Pension News: पेंशनर्स की हुई बल्ले-बल्ले, बढ़ गई पेंशन, हर महीने एक्स्ट्रा मिलेंगे 23,300 रुपये!

Trending news