Advertisement
trendingNow1531165

World Cup विनर टीम को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा ईनाम, हैरान कर देगी रकम

ICC World Cup 2019 Prize Money: आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup) का आगाज होने वाला है. 30 मई को पहला मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होना है.

World Cup विनर टीम को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा ईनाम, हैरान कर देगी रकम

नई दिल्ली : ICC World Cup 2019 Prize Money: आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup) का आगाज होने वाला है. 30 मई को पहला मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होना है. इस बार इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले वर्ल्ड कप को इसकी ईनामी राशि और कई चीजें खास बनाएंगी. आईसीसी (ICC) के अनुसार टूर्नामेंट इस बार पूरी टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि एक करोड़ डॉलर होगी.

चैंपियन टीम को मिलेंगे 40 लाख डॉलर
यूं तो वर्ल्ड कप खेलने वाली हर टीम को कुछ न कुछ इनामी राशि मिलती है, लेकिन इस बार चैंपियन टीम को 40 लाख डॉलर (28.06 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी दी जाएगी. आपको बता दें वर्ल्ड कप विनर टीम को दी जाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है. इसके अलावा 10 टीमों के टूर्नामेंट के विजेता को एक ट्रॉफी भी दी जाएगी.

उपविजेता को 20 लाख डॉलर का इनाम
रनरअप (उपविजेता) को 20 लाख डॉलर दिए जाएंगे. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली प्रत्येक टीम को 8 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम दिया जाएगा. वर्ल्ड कप में हर लीग मैच जीतने वाली टीम को 40 हजार यूएस डॉलर का इनाम दिया जाएगा. लीग से आगे जाने वाली टीम को 1 लाख डॉलर का बोनस दिया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

आईपीएल विजेता को मिले 29 लाख डॉलर
वर्ल्ड कप विजेता को दी जाने वाली 40 लाख डॉलर की इनामी राशि हाल में संपन्न हूए आईपीएल 2019 (IPL 2019) से ज्यादा है. आईपीएल 2019 की विजेता टीम को 29 लाख डॉलर की इनामी राशि दी गई थी. टूर्नामेंट की पूरी इनामी राशि 72 लाख डॉलर रखी गई थी.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news