Advertisement
trendingNow1491832

मुकेश अंबानी की इस कंपनी ने दुनिया की टॉप-100 में बनाई जगह, 95 पायदान की छलांग

डेलॉयट की ‘ग्लोबल पॉवर्स ऑफ रिटेलिंग 2019’ की 250 खुदरा कंपनियों की वैश्विक सूची में रिलायंस रिटेल 94वें पायदान पर पहुंच गई है.

इस सूची में पहले पायदान पर वॉलमार्ट, दूसरे पर कॉस्टको और तीसरे पर क्रोगर है. (फाइल)
इस सूची में पहले पायदान पर वॉलमार्ट, दूसरे पर कॉस्टको और तीसरे पर क्रोगर है. (फाइल)

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस रिटेल ने 95 पायदान की छलांग लगा कर खुदरा कारोबार में सबसे अधिक कमाई करने वाली दुनिया की शीर्ष 100 कंपनियों में अपनी जगह बना ली है. एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार टिकाऊ उपभोग की वस्तुओं और रोजमर्रा की उपयोग की वस्तुओं और फैशन एवं लाइफस्टाइल वस्तुओं के कारोबार में उल्लेखनी वृद्धि का कंपनी की इस उपलब्धि में बड़ा हाथ है. 

डेलॉयट की ‘ग्लोबल पॉवर्स ऑफ रिटेलिंग 2019’ की 250 खुदरा कंपनियों की वैश्विक सूची में रिलायंस रिटेल 94वें पायदान पर पहुंच गई है. यह पिछले साल की सूची में रिलायंस रिटेल की रैंकिंग में 95 पायदान की बड़ी उछाल है. इस सूची में यह भारत की पहली कंपनी है और इसे वर्ष 2018 में इसमें शामिल किया गया. डेलॉयट ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में 250 कंपनियों की रैकिंग की है. इसके लिए कंपनियों के वित्त वर्ष 2017 के खुदरा राजस्व को आधार माना गया है. भारतीय कंपनियों के मामले में, मार्च 2018 को समाप्त वित्त वर्ष को आधार माना गया है.

Walmart और Amazon को टक्कर देने मुकेश अंबानी रखेंगे E-Commerce की दुनिया में कदम

Add Zee News as a Preferred Source

डेलॉयट ने कहा कि रिलायंस रीटेल ने वित्त वर्ष 2016 में सबसे तेजी से उभरती हुयी खुदरा कंपनियों की सूची में जगह बनाई थी. यह सूची पिछले साल जारी की गई थी. रिलायंस रिटेल ने अपनी वृद्धि को जारी रखते हुये वित्त वर्ष 2017 में अपना राजस्व करीब दोगुना पहुंचा दिया. इसके चलते शीर्ष 250 खुदरा कंपनियों की सूची में वह 95 अंक की छलांग लगाकर 94वें पायदान पर पहुंच गई है.

मुकेश अंबानी के नाम एक और खिताब, अब मिला यह बड़ा सम्मान

इस सूची में पहले पायदान पर वॉलमार्ट, दूसरे पर कॉस्टको और तीसरे पर क्रोगर है. वहीं, अमेजन दो स्थान की छलांग लगाकर चौथे पायदान पर पहुंच गई है. सूची में पहले 10 स्थान में से सात पर अमेरिकी कंपनियां है. जर्मनी की श्वार्ज और एल्दी एन्काफ क्रमश: पांचवें और 9वें स्थान पर है. ब्रिटेन की टेस्को एक स्थान उठ कर 10वें नंबर पर आ गयी है.

रपट के अनुसार सबसे तेजी से वृद्धि कर रही शीर्ष 50 कंपनियों में रिलायंस रिटेल का 6ठा स्थान है. कंपनी ने 2012-17 के दौरान कारोबार में साल-दर-साल 44.8 प्रतिशत की औसत वृद्धि दर्ज की.2016-17 में वृद्धि 105 प्रतिशत से अधिक थी. 

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news