Advertisement
trendingNow1486508

जल्द भारत आएगा भगोड़ा विजय माल्या, मोदी सरकार की ये है प्लानिंग

 विजय माल्या मार्च 2016 में देश छोड़ कर लंदन भाग गया था. 

फाइल फोटो.
फाइल फोटो.

नई दिल्ली: भारत सरकार ने विजय माल्या को भारत लाने के कोशिशें तेज कर दी है. सरकार ये काम डिप्लोमैटिक चैनल के जरिये कर रही है. सरकार की कोशिश है कि विजय माल्या को जल्द से जल्द भारत ले आया जाये. विजय माल्या पर भारतीय बैंकों के 9000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के आरोप हैं. सीबीआई और ईडी इस मामले के जांच कर रही है.

जांच के दौरान ही विजय माल्या मार्च 2016 में देश छोड़ कर लंदन भाग गया था. लेकिन दिसंबर 2018 में लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने विजय माल्या को भारत भेजे जाने का फैसला सुनाया था जिसके बाद उम्मीदें तेज हो गयी थीं. लेकिन जिस तरह से विजय माल्या के पास अपर कोर्ट में जाने का विकल्प है उसके बाद सरकार चाहती है कि विजय माल्या पर लंदन की कोर्ट और सरकार जल्द से जल्द फैसले का निपटारा करे. 

प्रत्यर्पण मंजूरी के बाद माल्या के खिलाफ सरकार को बड़ी कामयाबी, जब्त होगी पूरी संपत्ति!

Add Zee News as a Preferred Source

5 जनवरी को मुंबई की अदालत के फैसले के बाद सरकार के लिये मुश्किलें थोड़ी आसान हो गयी हैं, क्योंकि लंदन की कोर्ट ने भारतीय जांच एजेंसियों के सुबुत को मानते हुए विजय माल्या को मनी लांड्रिंग का आरोपी माना था और भारत को सौंपे जाने का फैसला सुनाया था. अब मुंबई की अदालत नें नये कानून के तहत विजय माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराध कानून 2018 के तहत भगौड़ा घोषित किया है. इस फैसले को आधार बना कर जांच एजेंसियां विजय माल्या को भारत लाने की कोशिशें तेज करेगी. 

ये भी देखे

About the Author

TAGS

Trending news