Advertisement
trendingNow1564914

सप्ताह के दूसरे दिन गिरावट के साथ बाजार बंद, Sensex और NIFTY दोनों लुढ़का

सेंसेक्स 74.48 अंकों की गिरावट के साथ 37,328.01 पर और निफ्टी 36.90 अंकों की गिरावट के साथ 11,017.00 पर बंद हुआ.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 74.48 अंकों की गिरावट के साथ 37,328.01 पर और निफ्टी 36.90 अंकों की गिरावट के साथ 11,017.00 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 39.26 अंकों की तेजी के साथ 37,441.75 पर खुला और 74.48 अंकों या 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 37,328.01 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,511.55 के ऊपरी स्तर और 37,219.90 के निचले स्तर को छुआ. 

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट रही. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 81.27 अंकों की गिरावट के साथ 13,436.93 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 78.84 अंकों की गिरावट के साथ 12,570.32 पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10 अंकों की तेजी के साथ 11,063.90 पर खुला और 36.90 अंकों या 0.33 फीसदी गिरावट के साथ 11,017.00 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,076.30 के ऊपरी और 10,985.30 के निचले स्तर को छुआ. 

Add Zee News as a Preferred Source

बीएसई के 19 में से पांच सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें - सूचना प्रौद्योगिकी (1.34 फीसदी), वाहन (1.18 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.07 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.36 फीसदी) और उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (0.32 फीसदी) शामिल रहे. बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु (1.71 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.39 फीसदी), ऊर्जा (1.18 फीसदी), रियल्टी (1.08 फीसदी) और बिजली (0.90 फीसदी).

TAGS

Trending news